समाचार

बारां में भक्ति और उल्लास का संगम: विश्व शांति महायज्ञ और भव्य शोभायात्रा के साथ श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का हुआ समापन


अग्रवाल दिगंबर जैन महिला मंडल, बारां के तत्वावधान में प्रशांतमती सभागार में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ का रविवार को पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और भारी उत्साह के साथ भव्य शोभायात्रा निकालकर समापन किया गया। बारां से पढ़िए, दिलीप शाह की यह रिपोर्ट…


अग्रवाल दिगंबर जैन महिला मंडल, बारां के तत्वावधान में प्रशांतमती सभागार में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ का रविवार को पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और भारी उत्साह के साथ भव्य शोभायात्रा निकालकर समापन किया गया

बारां। अग्रवाल दिगंबर जैन महिला मंडल, बारां के तत्वावधान में प्रशांतमती सभागार में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ का रविवार को पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और भारी उत्साह के साथ भव्य शोभायात्रा निकालकर समापन किया गया। यह भव्य आयोजन संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महामुनिराज और आर्यिका रत्न स्वस्ति भूषण माताजी के मंगल आशीर्वाद तथा ब्र. अंश भैया जी के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। महिला मंडल की अध्यक्ष विमला जैन और मंत्री मंजू जैन ने बताया कि रविवार प्रातःकाल भगवान श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा की गई। इसके पश्चात नित्य पूजन, जिनवाणी माता की आराधना और विशेष रूप से आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की पूजा-अर्चना कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्व शांति की कामना

महिला प्रतिनिधि मंजू गर्ग ने बताया कि संपूर्ण विश्व में सुख, समृद्धि और शांति की मंगलकामना को लेकर इस विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया था। इस महायज्ञ में यज्ञ नायक अंकुर जैन-सोनम जैन, महायज्ञ नायक महावीर जैन-कृष्णा जैन, सौधर्म इंद्र ओमप्रकाश जैन-बिमला जैन, और कुबेर इंद्र राजेंद्र जैन-ज्योति जैन सहित सभी इंद्र-इंद्राणियों और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञवेदी में आहुतियां समर्पित कर पुण्य लाभ कमाया।

रजत पालकी और मंगल कलश यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

महायज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात भगवान के जयकारों और गूंजते धार्मिक घोष के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में कलशधारी श्रावक-श्राविकाएं अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रहे थे। वहीं, रजत पालकी में विराजमान भगवान श्रीजी सभी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां विभिन्न चौराहों व स्थानों पर शहरवासियों और श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर भगवान श्रीजी का भव्य स्वागत किया।

सहयोगियों का सम्मान एवं आभार प्रदर्शन

कोषाध्यक्ष ज्योति जैन एवं उपाध्यक्ष बद्रीबाई जैन ने बताया कि मुख्य आयोजन की पूर्व संध्या पर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग देने वाले खंडेलवाल दिगंबर जैन पंचायत और अग्रवाल दिगंबर जैन पंचायत के पदाधिकारियों का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इसके साथ ही अग्रवाल युवा मंडल के राकेश जैन, पंकज जैन, ईशान जैन, अंकित जैन, अंकुर गर्ग, नकुल गोयल, नितिन जैन, अरविंद जैन और रौनक गर्ग सहित सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं बाहर से पधारे धर्मबंधुओं का तिलक लगाकर, माला, शॉल और पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में, अग्रवाल दिगंबर जैन पंचायत के संरक्षक राजेंद्र जैन, अध्यक्ष मुकेश जैन तथा महिला मंडल के पदाधिकारियों ने इस भव्य व ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं, सहयोगी संस्थाओं और समग्र समाजजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page