समाचार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अर्हम भावना योग एवं विचार गोष्ठी का आयोजन : योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जैन मिलन मकरोनिया एवं महिला जैन नेहा नगर के संयुक्त तत्वावधान में अर्हम भावना योग एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। योग, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी मनीष विद्यार्थी सागर की यह रिपोर्ट।


सागर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जैन मिलन मकरोनिया एवं महिला जैन नेहा नगर के संयुक्त तत्वावधान में श्री दिगंबर जैन महावीर जिनालय, नेहानगर मकरोनिया में अर्हम भावना योग एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एवं सदस्य उपस्थित रहे।

चित्र अनावरण और दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन एवं महावीर प्रार्थना के साथ किया गया। कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी रहा।

योग संस्कृति पर रखे विचार

विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर अरुण चंदेरिया तथा अध्यक्ष वीर दिनेश जैन कर्रापुर रहे। इस अवसर पर “हमारी संस्कृति योग की संस्कृति है” विषय पर वीर जिनेश जैन वहरोल, वीर संजय जैन शक्कर, वीर प्रमोद जैन भाईजी, वीर डालचंद जैन, वीर अरविंद जैन, वीरांगना अनीता जैन एवं वीरांगना मनीषा जैन ने अपने विचार व्यक्त किए।

योग के महत्व पर दिया जोर

वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति और सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने योग को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली के लिए आवश्यक बताया।

योगासन और प्राणायाम का कराया अभ्यास

योग प्रशिक्षक श्रीमती सुनीता जैन एवं कुमारी अंशिका जैन ने उपस्थित वीर एवं वीरांगनाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी।

बड़ी संख्या में रही सहभागिता

कार्यक्रम में वीर संतोष जैन (गढ़ाकोटा), प्रवीण सिंघई, संरक्षिका किरण जी, कोषाध्यक्ष स्मिता जी, मंत्री रुचि सेठ, वीरांगना मंजू, वीरांगना रजन, वीरांगना पीयूष जैन सहित शाखा की अनेक वीरांगनाओं एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

स्वस्थ जीवनशैली का लिया संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

आभार के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम का संचालन संयोजक वीर मनीष विद्यार्थी एवं कोषाध्यक्ष हेमचंद जैन मडदेवरा ने किया। अंत में वीरांगना मनीषा जैन ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। योग शिविर को स्वास्थ्य एवं जनजागरण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page