समाचार

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अर्हम ध्यान योग का विशेष आयोजन : योग, प्राणायाम और ध्यान सत्र में जुटे सैकड़ों साधक


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगरा के यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस में अर्हम ध्यान योग टीम द्वारा विशेष योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधकों ने सहभागिता कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। पढ़िए श्रीफल साथी शुभम जैन की यह रिपोर्ट।


आगरा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अर्हम ध्यान योग आगरा टीम द्वारा यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस में विशेष योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों योग साधकों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अर्हम ध्यान योग से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ अर्हम ध्यान योग की विशेष साधना के साथ हुआ। प्रशिक्षक अंतरप्पाओं ने उपस्थित साधकों को योग, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

योग है शरीर, मन और आत्मा का विज्ञान

प्रशिक्षकों ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का विज्ञान है। अर्हम ध्यान योग के माध्यम से व्यक्ति तनावमुक्त होकर आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कर सकता है।

डिजिटल वाणी के माध्यम से मिला संदेश

कार्यक्रम के दौरान मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज की डिजिटल वाणी का प्रसारण किया गया। इसमें ध्यान, स्वास्थ्य जागरूकता और संतुलित जीवनशैली से जुड़े प्रेरक संदेशों को साधकों ने ध्यानपूर्वक सुना।

नियमित योग का लिया संकल्प

सत्र में शामिल प्रतिभागियों ने नियमित योग और ध्यान को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने ऐसे आयोजनों को समाज के स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

विधायक रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरी विधानसभा से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल रहे। उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसके नियमित अभ्यास पर बल दिया।

युवा टीम ने कराया योगाभ्यास

योगाभ्यास का संचालन अंतरप्पा, कु. भूमि जैन एवं सिद्धार्थ जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सतेंद्र जैन, धुव जैन, शुभम जैन, सुचित्रा जैन, आकृति जैन, अंजना जैन, वर्षा जैन, सरिता जैन, सलोनी जैन सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया तथा योग, ध्यान और संयमित दिनचर्या के माध्यम से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page