समाचार

विद्याभूषण सन्मतिसागर अवॉर्ड वितरण समारोह 12 जुलाई को : मुरैना के दिव्य जैन को मिलेगा अवॉर्ड


सन्मति फाउंडेशन ट्रस्ट दिल्ली द्वारा आयोजित अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस के भव्य समारोह में 12 जुलाई को सजातीय होनहार प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को आचार्य सन्मति सागर अवॉर्ड वितरित किए जाएंगे। मुरैना से मनोज जैन की रिपोर्ट…


मुरैना/दिल्ली। सन्मति फाउंडेशन ट्रस्ट दिल्ली द्वारा आयोजित अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस के भव्य समारोह में 12 जुलाई को सजातीय होनहार प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को आचार्य सन्मति सागर अवॉर्ड वितरित किए जाएंगे। दिगम्बर जैसवाल जैन समाज की सेवाभावी संस्था सन्मति फाउंडेशन का बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस 12 जुलाई को विस्ता बैंकट, पैसिफिक मॉल साहिबाबाद दिल्ली में होने जा रहा है।

सन्मति फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन मधुवन ने बताया कि आचार्य सन्मति सागरजी महाराज के आशीर्वाद से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 12 जुलाई को दिल्ली में आयोजित सन्मति फाउंडेशन के वार्षिक साधारण सभा के साथ ही चयनित सजातीय होनहार प्रतिभाशाली बच्चों को सन्मति सागर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। सन्मति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि अम्बाह नगर पालिका की अध्यक्ष अंजलि जिनेश जैन, अमरचंद जैन ग्वालियर, वीर शिक्षा सेवा समिति के महामंत्री डॉ. मुकेश जैन ग्वालियर सम्मिलित होंगे । इस मौके पर ट्रस्टी, महक परिवार के मुखिया स्व. गणेशीलाल जैन का मरणोपरांत एवं ट्रस्टी अनिलकुमार जैन नोएडा का बहुमान भी किया जाएगा।

इनका होगा सम्मान

अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस समारोह में कक्षा 12 के चयनित तीन टॉपर छात्र अन्तरा जैन शिवपुरी, सोना जैन आगरा, दृष्टि जैन आगरा एवं कक्षा 10 के चयनित तीन टॉपर छात्र निरेक निमेय जैन दिल्ली, आरव जैन हिंडोन सिटी, दिव्य जैन मुरैना को आचार्यश्री सन्मति सागर अवॉर्ड दिए जाएंगे। इन प्रतिभाशाली बच्चों को क्रमशः 31हजार, 21 हजार एवं 11 हजार रुपए की नगद राशि के साथ स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं सन्मति सागर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा । इन टॉपरों के अतिरिक्त भी 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को 5100 रुपए एवं स्मृति चिन्ह देकर सभी का बहुमान किया जाएगा। साथ ही दिल्ली एन सी आर के प्रतिभाशाली बच्चों एवं डॉक्टर्स, एमबीए, सीए, एडवोकेट्स, एथलीट्स एवं अन्य प्रतिभाओं को भी अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे। आचार्यश्री सन्मति सागर अवॉर्ड की राशि के चैक संजीव जैन राजीव जैन जनकपुरी एवं जितेन्द्रकुमार गौरव जैन लक्ष्मीनगर के सौजन्य से वितरित किए जाएंगे।

यह समाजजन करेंगे शुभारंभ

भव्य समारोह में जिनवाणी स्थापना समस्त सन्मति फाउंडेशन महिला ट्रस्टियों द्वारा चित्र अनावरण महेंद्रकुमार मधुवन, अनिलकुमार नोएडा, सीए कमलेश जैन गुरूग्राम, अजय जैन बॉबी, अशोक जैन गोविंदपुरी, सुनील जैन मधुवन, मनोज जैन करोलबाग, पवन जैन चावल वाले, सुदर्शन जैन बंटू, सुरेशचंद गुरुग्राम, सीए कपिल जैन दिल्ली, दीप प्रज्वलन राजेंद्र प्रसाद जैन नोएडा,अजीत जैन सफ़दर गंज, सुदीप जैन गुरुग्राम, सीए अजय जैन नोएडा, पवन जैन जीवन पार्क, मोहित जैन चीकू पटेल नगर, पारसमणि जैन नोएडा, सुरेशचंद जैन द्वारिका, गोकुलचंद जैन शकरपुर के कमलों द्वारा किया जाएगा।

इनका मिलेगा बहुमूल्य सहयोग

समारोह में मंच संचालन की जिम्मेदारी विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नीरू जैन गणेश नगर दिल्ली को सौंपी गई है, साथ ही रेडियो एवं टीवी कलाकार बबीता जैन झांझरी अपनी संगीतमयी स्वर लहरी में विशेष प्रस्तुति देंगी। सन्मति फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव जैन जनकपुरी, महामंत्री लिली जैन, कोषाध्यक्ष संजीव जैन एवं सन्मति फाउंडेशन के शीर्ष नेतृत्व ने सभी ट्रस्टियों से सपरिवार, आमंत्रित अतिथियों एवं साधर्मी बंधुओं से समारोह में उपस्थित होने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page