समाचार

मुरैना के राहुल जैन ने सीए की परीक्षा की उत्तीर्ण : सफलता का समाचार आते ही उनके परिवार में हर्ष की लहर


छात्र राहुल जैन ने चार्टेड एकाउंटेंड की परीक्षा में उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है। जैन बगीची मुरैना निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल जैन (हाथीरती पुरा वाले) के नाती एवं धर्मेंद्र-किरन जैन के सुपुत्र राहुल जैन ने सीए की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। नगर के होनहार छात्र राहुल जैन ने चार्टेड एकाउंटेंड की परीक्षा में उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है। जैन बगीची मुरैना निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल जैन (हाथीरती पुरा वाले) के नाती एवं धमेन्द्र – किरन जैन के सुपुत्र चिरंजीव राहुल जैन सीए की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। छात्र राहुल जैन ने प्रारंभिक शिक्षा मुरैना से प्राप्त की ओर सीए की पढ़ाई इंदौर में रहकर पूर्ण की । गुरुवार 18 जून को सीए फाइनल ईयर का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें राहुल जैन को उत्तीर्ण घोषित किया गया। छात्र राहुल जैन ने बताया कि सराकोद्धारक समाधिस्थ आचार्यश्री ज्ञानसागरजी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद, शिक्षकों के निर्देशों का अनुपालन एवं कड़ी मेहनत से ही मैने सफलता प्राप्त की है । मेरी इस सफलता का श्रेय मेरे माता पिता को जाता है, जिन्होंने समय समय पर मेरा हौसला मुझे मार्गदर्शन देकर मेरा हौसला बढ़ाया ।

छात्र राहुल जैन मुरैना की सफलता का समाचार आते ही उनके परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई । उनकी इस उपलब्धि पर सभी रिश्तेदारों, इष्टमित्रों, शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page