स्थानीय कृष्णानगर जैन मंदिर से 25 जून को गिरनार तक 25 दिवसीय 5100 किमी श्री नेमी गिरनार धर्मयात्रा का आगाज होगा। इसके लिए आचार्य श्री विमर्श सागर जी ने गिरनार यात्रा को मंगल आशीर्वाद दिया। दिल्ली से पढ़िए, आकाश जैन की यह रिपोर्ट…
दिल्ली। स्थानीय कृष्णानगर जैन मंदिर से 25 जून को गिरनार तक 25 दिवसीय 5100 किमी श्री नेमी गिरनार धर्मयात्रा का आगाज होगा। इसके लिए आचार्य श्री विमर्श सागर जी ने गिरनार यात्रा को मंगल आशीर्वाद दिया। कृष्णा नगर जैन समाज और विश्व जैन संगठन ने आचार्य श्री संघ को गिरनार यात्रा में सानिध्य के लिए श्रीफल समर्पित किया। दिल्ली के कैलाश नगर से आचार्य श्री विमर्शसागर जी महाराज ससंघ का सोमवार को दिल्ली एनसीआर ही नहीं अपितु देश के विभिन्न राज्यों से आई भक्तों की भीड़ के साथ कृष्णा नगर मंगल प्रवेश हुआ। धर्मसभा में विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने कृष्णा नगर जैन समाज प्रबंधक समिति को 25 जून को गिरनार यात्रा आरंभ करने के लिए निवेदन करते हुए आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज से ससंघ सानिध्य की विनती की।
बलबीर नगर में मिला था आचार्यश्री का मंगल आशीर्वाद
संजय जैन ने बताया कि वर्ष 2025 में भगवान नेमीनाथ निर्वाण दिवस पर गिरनार वंदना करने पूज्य आचार्य श्री ससंघ सानिध्य में बलबीर नगर से 101 दिवसीय 2200 किमी श्री नेमी गिरनार धर्म पदयात्रा का शुभारंभ होकर यात्रा निर्विघ्न पूरी हुई थी और जैन समाज के इतिहास में पहली बार लगभग 25000 लोगों ने वंदना की थी। सहारनपुर में आचार्य श्री ने गिरनार यात्रा के लिए मंगल आशीर्वाद दिया था और 2026 में 1 लाख$ पार बंधुओं को गिरनार यात्रा के लिए मंगल आशीर्वाद दिया था।
इनकी रही खास मौजूदगी
कृष्णा नगर जैन समाज प्रबंधक समिति के प्रधान सतीश जैन, उपप्रधान राजेश जैन, महामंत्री प्रमोद जैन, कोषाध्यक्ष राकेश जैन, भंडारी सुशील जैन और पदाधिकारियों व सदस्यों ने आचार्य श्री को श्रीफल अर्पित कर गिरनार यात्रा काकृष्णा नगर से शुभारंभ करने और सकल समाज से 25 जून को उपस्थित होने का निवेदन किया। कृष्णा नगर मंदिर कमेटी एवं आचार्य श्री से निवेदन करने के लिए विश्व जैन संगठन के मंत्री मनीष जैन, सम्मानित सदस्य वीरेंद्र जैन (नोएडा), अनुज जैन, निपुण जैन (लक्ष्मी नगर), अभिषेक जैन पीएनबी और भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी दिल्ली अंचल अध्यक्ष प्रद्युम्न जैन एवं अन्य सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे।
संचालन दीपक शास्त्री ने किया।













Add Comment