सामाजिक कार्यकर्ता एवं महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग अजीत कोठिया ने अपना जन्मदिन पार्श्वनाथ भगवान के जलाभिषेक तथा दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चों के साथ सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया। उन्हें देशभर से शुभकामनाएं प्राप्त हुईं। पढ़िए अजीत कोठिया की खबर
बांसवाड़ा ।आजकल जहां जन्मदिन समारोह भव्य आयोजनों और तामझाम के बीच मनाए जाते हैं, वहीं सामाजिक कार्यकर्ता, महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल तथा फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के संस्थापक सदस्य अजीत कोठिया ने अपना जन्मदिन धार्मिक आस्था और सादगी के साथ मनाकर एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया।
पार्श्वनाथ भगवान का किया जलाभिषेक
अपने जन्मदिवस की शुरुआत अजीत कोठिया ने डडूका स्थित पार्श्वनाथ जिनालय में मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ के जलाभिषेक से की। भगवान की भक्ति और पूजा-अर्चना के माध्यम से उन्होंने जीवन में सुख, शांति और समाज सेवा के लिए शक्ति की कामना की।
पाठशाला के बच्चों के साथ बांटी खुशियां
जन्मदिन के अवसर पर कोठिया ने दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के बच्चों के साथ समय बिताया। बच्चों के बीच रहकर उन्होंने अपने विशेष दिन को यादगार बनाया और उन्हें संस्कार, शिक्षा एवं धर्म से जुड़े रहने का संदेश दिया।
माता-पिता से लिया आशीर्वाद
प्रातःकाल अजीत कोठिया ने अपनी माताजी कमला देवी कोठिया एवं पिताजी बदामीलाल जी कोठिया से दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद संयुक्त परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिवारजनों ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर अशोक, सरिता, राजेंद्र, निशा, अनिल, रजनी, अविन कोठिया, हीना, अहाना कोठिया, अंकिता, वरुण सारगिया, दियाना, कवीर, पूर्वी, हितेन जैन, पहल, रौनक जैन, दिशांत, शुभी, आयुष, निशि, डॉ. नमन, अर्निका, जैनी एवं प्रतिनव सहित परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
देशभर से मिला बधाइयों का सिलसिला
अजीत कोठिया को महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन, महासचिव सोहनलाल वैद्य, अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीर सुधीर जैन सहित पुरुषोत्तम भंडारी, वंदना बक्षी, गौतम राठौड़, दीपा शिसोदिया, रवींद्र जैन, महेश कुमार मूंड, प्रदीप टोंग्या एवं राज भार्गव ने जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजीं।
सामाजिक संस्थाओं ने भी दी बधाई
एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन बांसवाड़ा, जैन युवा समिति डडूका, महावीर इंटरनेशनल डडूका, गढ़ी-परतापुर, ग्रामीण विकास नवयुवक मंडल डडूका तथा फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी अजीत कोठिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घ जीवन की कामना की।
सेवा और संस्कारों का संदेश
जन्मदिन के इस सादगीपूर्ण आयोजन ने यह संदेश दिया कि जीवन के विशेष अवसरों को धार्मिक आस्था, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक सरोकारों के साथ भी सार्थक बनाया जा सकता है। अजीत कोठिया का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी रहा।













Add Comment