समाचार

राजीव सिंघई मोनू मीडिया प्रभारी राशि सिंघई का किया सम्मान : अखिल भारतीय महिला परिषद की ओर से संचालित शिविर में हुआ सम्मान समारोह


अखिल भारतीय महिला परिषद द्वारा श्री अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में आयोजित संस्कार शिविर के दौरान पत्रकार राजीव सिंघई मोनू का शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। महरौनी से पढ़िए, यह खबर…


महरौनी। अखिल भारतीय महिला परिषद द्वारा श्री अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में आयोजित संस्कार शिविर के दौरान पत्रकार राजीव सिंघई मोनू का शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। परिषद की पदाधिकारियों ने समाज, धर्म एवं जनहित के विषयों को प्रमुखता से प्रकाशित करने में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में परिषद की मीडिया प्रभारी राशि सिंघई को भी संगठन एवं समाज की गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर परिषद की संभागीय अध्यक्ष रश्मि मलैया ने कहा कि समाज में सकारात्मक संदेशों के प्रसार तथा संस्कारों के संवर्धन में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सम्मानित व्यक्तियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में परिषद की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सम्मानित अतिथियों का अभिनंदन किया तथा संस्कार शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला परिषद की सदस्याएं, शिविरार्थी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page