समाचार

43वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 79 मरीज लाभान्वित: जयपुर के विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन ने दी परामर्श सेवा, ग्रामीण क्षेत्रों सहित कुचामन के लोगों ने उठाया लाभ


   महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा आयोजित 43वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 79 मरीजों ने लाभ लिया। शिविर में एक्स-रे, रक्त जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।पढ़िए कुचामन सिटी से सुभाष पहाडिया की खबर


कुचामन सिटी। महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वावधान में श्रीमती गुणमाला देवी (स्व. कमलकुमार जैन) पाण्ड्या के सौजन्य से 43वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में हड्डी, जॉइंट, लिगामेंट एवं घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

विशेषज्ञ सेवाओं का मिला लाभ

अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास आयोजित शिविर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला। शिविर का शुभारंभ दानदाता वीर कैलाशचंद जैन, वीर निर्मल पाण्ड्या, संयोजक वीर अशोक गंगवाल, वीर कमल गोड, वीर सुरेश कुमार गोंड, अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाड़िया, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश जैन एवं डॉ. जितेश जैन द्वारा किया गया।

79 मरीजों की हुई जांच

वीर संदीप पाण्ड्या ने बताया कि शिविर में कुचामन शहर सहित किशनगढ़, डीडवाना, नावा, मीठड़ी, दांतरामगढ़, बोरावड़, सबलपुरा, क्यामसर, सिगरावट, जिलिया, लोसल, मंगलपुरा सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्रों से आए 79 मरीज लाभान्वित हुए।

एक्स-रे और रक्त जांच भी निःशुल्क

शिविर के दौरान 44 एक्स-रे तथा 36 रक्त संबंधी जांचें निःशुल्क की गईं। सभी मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन भी दिया गया।

लोगों ने की संस्था की सराहना

संस्था के सुभाष पहाड़िया ने बताया कि कुचामन जैसे क्षेत्र में महानगरों के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध करवाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। शिविर में आए लोगों ने संस्था के सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए साधुवाद दिया।

सहयोगियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

शिविर को सफल बनाने में वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, कमल राजोरिया, गोरधन मालवीय, प्रदीप गौतम (नावा), राहुल जैन (जिलिया), शबाना, जितेन्द्र एवं सुरजीत का सराहनीय सहयोग रहा।

आभार व्यक्त

कार्यक्रम के अंत में वीर नरेश जैन ने सभी दानदाताओं, चिकित्सकों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page