जयपुर की प्रसिद्ध केक आर्टिस्ट मोनिका शाह फाउंडर ऑफ मोनिकेक ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन करते हुए श्रीलंका में आयोजित एशिया केक ऑस्कर 2026 में दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…
जयपरु। जयपुर की प्रसिद्ध केक आर्टिस्ट मोनिका शाह फाउंडर ऑफ मोनिकेक ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन करते हुए श्रीलंका में आयोजित एशिया केक ऑस्कर 2026 में दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। मोनिका शाह को केक हीरो और कोच ऑफ द इयर जैसी श्रेणियों में सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि उनके लग्ज़री केक आर्ट और शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान को दर्शाती है। मोनिकेक की संस्थापक मोनिका शाह अपनी शानदार, भावनात्मक और लग्ज़री केक डिज़ाइनों के लिए जानी जाती हैं। उनके द्वारा बनाया गया हर केक केवल एक डेज़र्ट नहीं, बल्कि एक खूबसूरत कलाकृति होता है, जिसकी अपनी एक कहानी और भावना होती है।
उनकी अनोखी कला, बारीक डिटेलिंग और भव्य डिज़ाइनों ने उन्हें देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई है। केक आर्टिस्ट होने के साथ-साथ मोनिका शाह एक प्रेरणादायक मेंटर भी हैं। उन्होंने मोनिकेक अकादमीके माध्यम से कई नए और उभरते हुए केक आर्टिस्ट्स को ट्रेनिंग दी है। उनकी डिटेल्ड और प्रोफेशनल क्लासेस ने कई छात्रों को इंडस्ट्री में सफल और सम्मानित पहचान दिलाने में मदद की है। उदयभान जैन ने बताया कि एक ही मंच पर दो अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड जीतना केवल मोनिका शाह की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि जयपुर, राजस्थान और पूरे भारत के लिए गर्व का पल है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि जुनून, मेहनत और क्रिएटिविटी के दम पर भारतीय प्रतिभा दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना सकती है।













Add Comment