समाचार

जैन सोशल ग्रुप यूनिक ने लगाया दो दिवसीय महिला स्वास्थ्य शिविर : 90 महिलाओं की हुई कैंसर स्क्रीनिंग


मदर्स डे के मौके पर जैन सोशल ग्रुप यूनिक की सोशल वेलफेयर कमेटी ने महिलाओं के लिए दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं कैंसर स्क्रीनिंग शिविर ‘उमंग (एक सुखद एहसास)’ का आयोजन किया। इंदौर से पढ़िए ,यह खबर…


इंदौर। मदर्स डे के मौके पर जैन सोशल ग्रुप यूनिक की सोशल वेलफेयर कमेटी ने महिलाओं के लिए दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं कैंसर स्क्रीनिंग शिविर ‘उमंग (एक सुखद एहसास)’ का आयोजन किया। एचसीजी कैंसर सेंटर में आयोजित इस शिविर में करीब 90 महिला सदस्यों ने भाग लिया।शिविर में महिलाओं की संपूर्ण जांच के लिए मुंबई से डॉक्टरों की एक विशेष टीम बुलाई गई थी। इस दौरान मुख्य रूप से तीन प्रकार के टेस्ट किए गए इनमें निरामय ब्रेस्ट स्क्रीनिंग, पैप स्मियर टेस्ट, जनरल हेल्थ चेकअप शामिल है।

कैंसर जागरूकता और समय पर पहचान है जरूरी

ग्रुप के रुपेश और रुचिता छाबड़ा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में कैंसर के लक्षणों की समय पर पहचान करना, जागरूकता बढ़ाना और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करना था। शिविर में मौजूद डॉ. रेणु शर्मा ने महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण और जरूरी जानकारियां दीं।

चेकअप के साथ लगी मेंहदी, दिखा उत्साह

सोशल वेलफेयर कमेटी के सदस्य अतुल-मीनाक्षी कोचर और आदित्य-पायल जैन ने बताया कि शिविर को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह था। स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ यहां महिलाओं के लिए मेंहदी की व्यवस्था भी की गई थी, जिससे माहौल सकारात्मक और खुशनुमा बना रहा।

भविष्य में भी जारी रहेंगे ऐसे प्रयास

इस आयोजन को सफल बनाने में सुमित-शुभी दोशी, अंचल-सपना पंचरतन और रितेश-टीना टोंग्या का विशेष योगदान रहा। ग्रुप अध्यक्ष पुनीत-आंचल टोंग्या और रोहन-रुचिका जैन ने कहा कि समाज के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ग्रुप भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सुमित दोशी ने एचसीजी की टीम का आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page