दिगम्बर जैन संत आचार्यश्री ज्ञानसागरजी महाराज के 70वें अवतरण दिवस त्रिदिवसीय समारोह में प्रथम दिन जैन मित्र मंडल मुरैना ने ज्ञानतीर्थ जिनालय में प्रभातफेरी, ज्ञानतीर्थ परिक्रमा सहित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर कीर्तिमान स्थापित किया। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…
मुरैना। दिगम्बर जैन संत आचार्यश्री ज्ञानसागरजी महाराज के 70वें अवतरण दिवस त्रिदिवसीय समारोह में आज प्रथम दिन जैन मित्र मंडल मुरैना ने ज्ञानतीर्थ जिनालय में प्रभातफेरी, ज्ञानतीर्थ परिक्रमा सहित अनेकों धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का भव्यता से आयोजन कर एक कीर्तिमान स्थापित किया। सर्वप्रथम सभी बंधुओं ने भगवान आदिनाथ का अभिषेक पूजन किया। इस अवसर पर शांतिधारा करने का सौभाग्य बड़ा मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं आयोजन समिति के मुख्य संयोजक महेशचंद्र जैन बंगाली को प्राप्त हुआ। जैन मित्र मंडल के अधिकांशतः सदस्यों ने श्री जिनेन्द्र का अभिषेक पूजन किया। आचार्यश्री ज्ञानसागर महाराज के चरणों का पाद प्रक्षालन कर महा आरती की। आचार्यश्री के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन राजेंद्र भंडारी, महेशचंद्र बंगाली, मनोज जैन नायक, महावीर जैन बरेथा, सुनीत जैन के कर कमलों द्वारा किया गया । समारोह का संचालन राजेंद्र भंडारी, अनूप भंडारी एवं शुभम जैन द्वारा किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में साधर्मी बंधु, माता बहिन, युवा साथी, बच्चे। बालक, बालिकाएं , गुरुभक्त एवं जैन मित्र मंडल के सदस्यगढ़ उपस्थित थे। समारोह के द्वितीय दिन शनिवार 2 मई को गौसेवा के तहत गौशाला में चारा एवं गुड़ दान किया जाएगा एवं जीव दया के तहत पक्षियों के दाना पानी हेतु पात्र एवं सकोरों का वितरण किया जाएगा।
तृतीय दिन रविवार 3 मई को मानव सेवार्थ नगर में शीतल प्याऊ का शुभारंभ होगा। आयोजन में एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, सतेंद्र जैन खनेता, सुनीत ठेकेदार संयोजक, अभिषेक टीटू, अनूप नेताजी, एडवोकेट दिनेश जैन, सुनील जैन पुच्ची, राजकुमार जैन, महेश परीक्षा, अमर जैन, निर्मल भंडारी, सोनू जैन, संजू जैन, संतोष जैन, प्रवीण जैन, ज्ञानेंद्र जैन, राकेश जैन, नवीन जैन, नितिन जैन। ओमप्रकाश जैन, आशीष, चंद्रप्रकाश, योगेश, अतुल, पंकज, सेंकी जैन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
आचार्यश्री ज्ञानसागरजी महाराज का हुआ पाद प्रक्षालन
69वें अवतरण दिवस के पावन अवसर पर अतिशय क्षेत्र टिकटोली के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी एवं अनूप भंडारी ने पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए गुरुजी के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज का अष्ट दृव्य से पूजन किया गया। तत्पश्चात परम गुरुभक्त संतोष जैन आयरन बालों ने आचार्यश्री के चरणों का पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य प्राप्त किया। गुरु भक्ति एवं गुरु अर्चना के पश्चात सभी उपस्थित बंधुओं ने पूज्य गुरुदेव की सामूहिक महा आरती की।
प्रभात फेरी निकाल ज्ञानतीर्थ की लगाई परिक्रमा
समाधिस्थ आचार्यश्री ज्ञानसागरजी महाराज के 69वें अवतरण दिवस त्रिदिवसीय समारोह के प्रथम दिन एबी रोड पर स्थित श्री ज्ञानतीर्थ जिनालय में जैन मित्र मण्डल मुरैना द्वारा भव्यातिभव्य आयोजन किए गए। इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु आचार्यश्री ज्ञानसागरजी महाराज की तस्वीर को कांधे पर लेकर चल रहे थे। कतारबद्ध चल रही महिलाएं एवं बालिकाएं जैन भक्ति से ओतप्रोत भजनों का गायन करते हुए चलायमान थीं। युवा साथी हाथों में पचरंगा ध्वज लेकर चल थे। ढोल तासे और नगाड़ों की मधुर धुन पर युवा बंधु एवं जैन मित्र मंडल के कार्यकर्ता भक्ति रस में नृत्य कर रहे थे। विशाल एवं भव्य शोभायात्रा ने कृत्रिम पहाड़ी पर विराजमान बड़े बाबा आदिनाथ भगवान की तीन परिक्रमा कर अपने मानव जीवन को धन्य किया।
विशाल भंडारे में सभी को कराया भोजन
अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में जैन मित्र मंडल द्वारा ज्ञानतीर्थ जिनालय के मुख्य गेट पर विशाल भंडारे का आयोजन किया हुआ। विशाल एवं भव्य पंडाल में स्टॉल लगाकर थाली में भोजन परोसकर आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आत्मीयता पूर्वक भोजन कराया गया। साथ ही शीतल जल के साथ शरबत एवं कैरी का पना वितरित किया गया। शुद्ध देशी घी में निर्मित पूड़ी, बूंदी, मटर एवं कद्दू की सब्जी की प्रसादी की सभी बंधुओं ने प्रशंसा एवं सराहना की। मित्र मंडल के कार्यकर्ता हाइवे पर निकलने वाले राहगीरों एवं वाहनों को रोक रोक कर भोजन ग्रहण करने हेतु आग्रह कर रहे थे। समारोह में उपस्थित सभी साधर्मी बंधुओं के लिए स्वल्पाहार एवं वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया था । साथ ही ज्ञानतीर्थ आने जाने के लिए निःशुल्क वाहनों की व्यवस्था की गई थी।
ज्ञानतीर्थ पर जैन मित्र मंडल करेगा मासिक अभिषेक
अवतरण दिवस पर जैन मित्र मण्डल मुरैना ने पूज्य गुरुदेव द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतो का अनुसरण करते हुए ज्ञानतीर्थ जिनालय में मासिक पूजन अभिषेक का संकल्प लिया । प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को जैन मित्र मंडल के सभी कार्यकर्ता सामूहिक रूप से ज्ञानतीर्थ पहुंचकर बड़े बाबा का सामूहिक अभिषेक पूजन करेंगे।













Add Comment