समाचार

जल ही जीवन इसकी कीमत पहचाने : जल के अपव्यय को रोकने का नगरपालिका अध्यक्ष ने किया आह्वान 


जीवन में जल अनमोल है इसकी कीमत की पहचान जरूरी है। भीषण गर्मी में प्यासे को पानी मिले और पानी की बरबादी न हो इसके लिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि जल के अपव्यय को रोकें। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…


ललितपुर। जीवन में जल अनमोल है इसकी कीमत की पहचान जरूरी है। भीषण गर्मी में प्यासे को पानी मिले और पानी की बरबादी न हो इसके लिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि जल के अपव्यय को रोकें। उन्होने स्थान स्थान पर प्याउ लगाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं से आग्रह किया। उन्होने सीख दी कि प्रत्येक व्यक्ति गर्मी के मौसम में भरपूर पानी पिए।

वाटर कूलर का किया शुभारंभ 

यह विचार नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने दिगंबर जैन पंचायत द्वारा जैन अटामंदिर के मुख्य द्वार पर आयोजित प्याउ के शुभारम्भ पर व्यक्त किए। नगर के गल्ला व्यापारी समाजसेवी प्रकाश नारायण माहेश्वरी की स्मृति में प्रदत्त वाटर कूलर का पालिका अध्यक्ष ने स्वस्तिक लेखन एवं मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया ने की। महामंत्री आकाश जैन भारत गैस ने संचालन करते हुए कहा जैन पंचायत का प्रयास है कि गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक प्याऊ लगाई जाए जिससे हर प्यासे को पानी मिल सके।

यह रहे मौजूद 

इस मौके पर पार्षद आलोक जैन मयूर, संयोजक सनत जैन खजुरिया, प्रबंधक मनोज जैन बबीना, अजय जैन गंगचारी, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, मनोज जैन रंगमहल, अकित जैन मोनू, प्रभात जैन लागौन, देवेन्द्र जैन महावीर मेडीकल, डा० सुनील खजुरिया, जितेन्द्र जैन चढरउ,मनोज जैन स्पीकर, रमाकांत तिवारी, अनीता मोदी, उमा जैन सैदपुर कविता जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page