समाचार

अर्थ वीक में सीओई के स्टूडेंट्स का संकल्प से नो टू प्लास्टिक : पर्यावरण सुरक्षा के लिए गो ग्रीन, गो क्लीन का दिया सबको संदेश 


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में भारत पर्यावरण कार्यक्रम-भारत सस्टेनेबिलिटी कैंपस मिशन 2026 के तहत अर्थ वीक के दौरान जीरो प्लास्टिक अभियान की थीम से नो टू प्लास्टिक-गो ग्रीन, गो क्लीन रही। इसका उद्देश्य प्लास्टिक मुक्त परिसर की अवधारणा को बढ़ावा देना और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति जागरूक करना है। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में भारत पर्यावरण कार्यक्रम-भारत सस्टेनेबिलिटी कैंपस मिशन 2026 के तहत अर्थ वीक के दौरान जीरो प्लास्टिक अभियान की थीम से नो टू प्लास्टिक-गो ग्रीन, गो क्लीन रही। इसका उद्देश्य प्लास्टिक मुक्त परिसर की अवधारणा को बढ़ावा देना और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति जागरूक करना है। अभियान में स्टूडेंट्स ने प्लास्टिक कचरा संग्रहण, अपशिष्ट पृथक्करण गतिविधियों और परिसर स्वच्छता अभियान के साथ एकल-उपयोग प्लास्टिक को कम करने, पुनः उपयोग योग्य वस्तुओं के प्रयोग, स्वच्छ एवं टिकाऊ वातावरण बनाए रखने के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। स्टूडेंट्स ने प्लास्टिक मुक्त परिसर विकसित करने का संकल्प लिया।

इन्होंने अपनी मौजूदगी से दिया सराहनीय योगदान 

फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. राकेशकुमार द्विवेदी ने स्टूडेंट्स को एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ और हरित परिसर के लिए टिकाऊ विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया। जीरो प्लास्टिक कैंपेन में समन्वयक प्रो. रवि कुमार जैन, डॉ. इंदु त्रिपाठी, निकिता जैन, डॉ. आशीष सिमल्टी, डॉ. संकल्प गोयल, डॉ. देबोंजन रॉय, एसबी रस्तोगी, सचिन वर्मा, एमडी पांडेय के अलावा बीटेक-सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स हरिप्रकाश, वंश जैन, रजत वर्मा, तमीम, अज़ीम, अबूज़र, आफताब, अलमीरूफ, दीपक मौर्य, रितिककुमार, नावेद आदि ने प्रतिभाग किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page