श्री दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर, महारानी फार्म प्रबंध समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 24 से 26 अप्रैल तक आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से 24 घंटे का अखंड णमोकार महामंत्र का पाठ शनिवार को सुबह 8 बजे बडे ही भक्ति के साथ संपन्न हुआ। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…
जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर, महारानी फार्म प्रबंध समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 24 से 26 अप्रैल तक आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से 24 घंटे का अखंड णमोकार महामंत्र का पाठ शनिवार को सुबह 8 बजे बडे ही भक्ति के साथ संपन्न हुआ। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि णमोकार महामंत्र अखंड पाठ के बाद प्रातः 8.30 से 11.30 तक णमोकार महामंत्र विधान पूजा और विश्व शांति के लिए हवन सौधर्म इंद्र बने मनोज बोहरा परिवार ने किया। मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य पं अजित शास्त्री गायत्री ने करवाई। इस कार्यक्रम में विधान मंडप पर मंगल कलशों की स्थापना उदयभान अनिता बड़जात्या, अशोक अंजू जैन विधानसभा वाले, आलोक बीना चौकडायत, संतोष निर्मला गंगवाल ने की। इस विधान में सहयोग सुनील लता सोगानी परिवार के साथ विधान में भाग लेने वाले परिवारों ने किया।
विधान में इन्होंने लिया भाग
विधान में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबडा, उपाध्यक्ष अरुण शाह, मंत्री राजेश बोहरा, मुकेश सोगानी, गजेंद्र छाबड़ा, पदम झांझरी, अनिल गोधा आदि के साथ सैंकड़ों श्रेष्ठी महिला-पुरुषों ने भाग लिया। संचालन अरुण शाह ने किया। उन्होंने कहा कि शनिवार रात 8 बजे से आदिनाथ यूथ विंग की ओर से भक्ति संध्या की गई। 26 अप्रैल को प्रातः 7.30 बजे से श्रीजी की भव्य विशाल रथयात्रा का आयोजन मंदिर जी से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गाे से होता हुआ मंदिर जी पहुंचेगा। इसके बाद मंदिर के शिखर में स्थित जिन बिम्बों के अभिषेक आदि कार्यक्रम होंगे।













Add Comment