समाचार

गाय बचाने गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की: महिला परिषद ने गाय बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत सौंपा ज्ञापन


अखिल भारतीय महिला परिषद के तत्वावधान में सुर सुंदरी शाखा महरौनी द्वारा गाय बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। महरौनी ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…


महरौनी,ललितपुर। अखिल भारतीय महिला परिषद के तत्वावधान में सुर सुंदरी शाखा महरौनी द्वारा गाय बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। यह पहल संभागीय अध्यक्ष रश्मि मलैया के नेतृत्व में की गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर रश्मि मलैया ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने आचार्य श्री विद्यासागरजी के संदेश का उल्लेख करते हुए बताया कि आचार्यश्री ने सदैव जीव दया और गौ संरक्षण पर बल दिया है और उन्हीं के आदर्शों से प्रेरित होकर यह अभियान चलाया जा रहा है। ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि क्षेत्र में गौहत्या पर सख्ती से रोक लगाई जाए, अवैध वध पर कठोर कार्रवाई हो तथा संबंधित नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। साथ ही निराश्रित गौवंश के संरक्षण, गौशालाओं की समुचित व्यवस्था, चारा-पानी की उपलब्धता और सड़कों पर घूम रहे पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग उठाई गई।

जनआंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि सामाजिक, पर्यावरणीय और मानवीय जिम्मेदारी भी है। परिषद की सदस्याओं ने जनजागरूकता के माध्यम से इस अभियान को व्यापक जनआंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया। इस दौरान यशोदय तीर्थ कमेटी अध्यक्ष राजा चौधरी, भागेश खजुरिया, अभिषेक लौडुआ काले, डॉ. विक्रम बहादुर जैन, मीनल जैन, ममता सराफ, छाया, मंजू, राखी, आरती, लवली, सुमी और नविता सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page