समाचार

आदिनाथ भगवान के मंदिर का द्वार का किया उद्घाटन: साध्वी लयस्मिता जी एवं साध्वी मृगावती जी निश्रा में द्वार उद्घाटन का लाभ पारख परिवार ने लिया 


शहर के बाजार नं. 3 में बने भव्य एवं आलोकिक भगवान आदिनाथ के शिखर बंध मंदिर के प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद गुरुवार को सुबह 7 बजे पूर्ण विधि विधान से जैन श्वेताम्बर समाज की वरिष्ठ साध्वी लयस्मिताजी साध्वी मृगावतीजी आदि ठाणा आठ की पावन निश्रा में संपन्न हुआ। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…


रामगंजमंडी। शहर के बाजार नं. 3 में बने भव्य एवं आलोकिक भगवान आदिनाथ के शिखर बंध मंदिर के प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद गुरुवार को सुबह 7 बजे पूर्ण विधि विधान से जैन श्वेताम्बर समाज की वरिष्ठ साध्वी लयस्मिताजी साध्वी मृगावतीजी आदि ठाणा आठ की पावन निश्रा में संपन्न हुआ। मंदिर की प्रतिष्ठा के बाद पूरे समाज जनों और शहर के लोगों के दर्शन और पूजा के लिए गुरुवार को द्वार उद्घाटन के लाभार्थी हुलासमल, सुधीर कुमार, अजीत कुमार, राजकुमार पारख परिवार को समाज के लोग बैंड बाजे और ढोल लेकर उनके निवास स्थान बाजार नं. 7 में पहुंचे। समाजजनों एवं साध्वी मंडल की उपस्थिति में श्रीआदिनाथ जैन श्वेतांबर अध्यक्ष राजकुमार पारख ने आदिनाथ मंदिर के मुख्य द्वार एवं मूल गंभारे के ताले खोले, और मूल गंभारे के अंदर मोर पंख से उनकी पत्नी विजीता पारख और अजीत पारख की पत्नी सारिका पारख ने पूरी साफ सफाई की और मंदिर परिसर और मूल गंभारे की सफाई की। इसके बाद सभी समाज जनों ने भगवान के दर्शन, पक्षाल और पूजा अर्चना की।

सकल श्वेताम्बर समाज की नवकारसी 

द्वार उद्घाटन के बाद पूरे श्वेताम्बर समाज की मंदिर की भोजनशाला में नवकारसी का आयोजन हुआ। जिसके लाभार्थी अशोक कुमार, अमन कुमार, सोनिका गांधी परिवार रहे। श्रीआदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्री संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव के 5 दिन तक चले भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद द्वार उद्घाटन में विजय कुमार छाजेड़, सुभाष बापना, दिलीप तिल्लानी, सुशील गोखरू, राजेन्द्र रांका, राजेश लोढ़ा, सुधीर पारख, अजीत पारख, सन्तोष चोपड़ा, कोमलचंद बोथरा, सुरेन्द्र रांका, धर्मचंद सख़लेचा, अशोक गुंदेचा, पारस सेठी, सुरेन्द्र बापना, यशवंत बापना, गौरव बापना, मनीष जी शाह सूरत वाले, रवि बापना, अमन गांधी, विनोद दोशी, प्रमोद दोशी, मोहित छाजेड़, अभिषेक बम, गजेन्द्र छाजेड़, विपिन भाई, टीनू पतीरा, गौतम मोरावाल, विकास छाजेड़, श्रेयांस पारख, प्रखर पारख, कमल छाजेड़, महिदपुर की डिम्पल चोपड़ा, नारायणगढ़ की सुनीता बोहरा, अभय बोहरा सहित समाज की सैकड़ों महिला मंडल की महिलाएं उपस्थित रही।

मन्नत को पूरा किया 

भगवान आदिनाथ के मंदिर से प्रतिमाओं का उत्थापन 5 जून को हुआ था तब से प्रतिष्ठा होने तक और मंदिर का भव्य निर्माण की भावना रखकर चप्पल जूते छोड़कर नंगे पांव रहने की मन्नत मानने वाले श्रीसंघ के विनोद दौसी को समाजजनों ने गुरुवार को ससम्मान चप्पल पहनाकर उनकी मन्नत को पूरा किया। प्रतिष्ठा महोत्सव में राजमल आईल मील परिसर देने पर पवन धाकड़ एवं स्वादिष्ट भोजन बनाने वाले भाया हलवाई का सम्मान श्रीसंघ ट्रस्ट ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page