समाचार

छोटा महावीर जी कागदीपुरा में होगा भव्य पंच कल्याण महोत्सव: नया जिनालय बनकर पूर्णता की ओर, आचार्यश्री को किया श्रीफल भेंट


अतिशय तीर्थ क्षेत्र के अतिशयकारी श्री1008 महावीर भगवान का नया जिनालय बनकर लगभग अपनी पूर्णता के अंतिम चरण में है। 18 सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल ने आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर प्रतिष्ठा महा महोत्सव की कार्य योजना पर चर्चा की। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


 इंदौर। अतिशय तीर्थ क्षेत्र के अतिशयकारी श्री1008 महावीर भगवान का नया जिनालय बनकर लगभग अपनी पूर्णता के अंतिम चरण में है। क्षेत्र पर भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के लिए अपना आशीर्वाद एवं सानिध्य प्रदान करने के लिए आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के पास जयपुर में क्षेत्र प्रबंध समिति के प्रमुख विनय छाबड़ा (बगड़ी), इंजी. आशीष जैन, अजीत छाबड़ा के साथ धार समाज अध्यक्ष श्रेणिक गंगवाल के नेतृत्व में 18 सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल ने आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर प्रतिष्ठा महा महोत्सव की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की। विनय छाबड़ा ने बताया कि गुरुदेव ने अपना वात्सल्य मय आशीर्वाद प्रदान किया एवं क्षेत्र पर अति शीघ्र भव्य एवं ऐतिहासिक प्रतिष्ठा महा महोत्सव सानंद संपन्न होगा। ऐसा अपना आश्वसन प्रदान किया।

गुरुदेव से चर्चा कर आशीर्वाद पाकर क्षेत्र प्रमुख के साथ कमेटी के संजय छाबड़ा, अशोक कासलीवाल ,प्रवीण गोधा,मौसम झाँझरी, नितिन गंगवाल, पुष्पेंद्र, मुकेश गंगवाल, दिलीप लुहाड़िया, पवन पहाड़िया, यश छाबड़ा, संजय लुहाड़िया, अजय लुहाड़िया, कमलेश गंगवाल आदि ने प्रसन्नता जाहिर की। गुरुदेव के श्री चरणों में बारंबार नमोस्तु।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page