मुनि श्री विमल सागर जी, मुनि श्री अनंत सागर जी ससंघ के सानिध्य में एवं वाणीभूषण, प्रतिष्ठा सम्राट विनय भैया के कुशल निर्देशन में 6 अप्रैल सोमवार को प्रातःकाल सुबह 6:40 बजे भगवान का अवतरण (जन्म) होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। आचार्य श्री विद्यासागर जी, नवाचार्य श्री समय सागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद से मुनि श्री विमल सागर जी, मुनि श्री अनंत सागर जी ससंघ के सानिध्य में एवं वाणीभूषण, प्रतिष्ठा सम्राट विनय भैया के कुशल निर्देशन में 6 अप्रैल सोमवार को प्रातःकाल सुबह 6:40 बजे भगवान का अवतरण (जन्म) होगा। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि तत्पश्चात नित्य क्रियाएं संपन्न होंगी। जन्म के बाद अतिभव्य जन्माभिषेक शोभायात्रा प्रातः ठीक 8 बजे महोत्सव स्थल दलाल बाग से प्रारंभ होगी। महोत्सव अध्यक्ष राजीव जैन बंटी ने बताया कि भव्य शोभायात्रा कालानी नगर चौराहे से होकर पुनः महोत्सव स्थल दलाल बाग पर समाप्त होगी। समाज अध्यक्ष राजेश लारेल ने कहा कि अति भव्य जुलूस में उदयपुर का बैंड, 6 बड़े रथ, 40 बग्गिया, 50 ढोल-नगाड़े,लवाजमा एवं सुप्रसिद्ध संगीतकार रोबिन जैन की स्वर लहरिया गुंजायमान होगी।
राजु अलबेला ने समस्त समाज से आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी समाज जन की सहभागिता इस जुलूस को भव्यता में परिवर्तित करेगी। साथ ही आपके पुण्य का वर्धन भी करेगी। शोभायात्रा संयोजक संजय अहिंसा, नवनीत जैन, प्रदीप बल्ला, सुदीप जैन, अखिलेश सोधिया, मुकेश जैन यसबोस, प्रदीप मामा हैं। आयोजक श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन परवार समाज धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट इंदौर हैं।













Add Comment