समाचार

इंदौर के प्रतिष्ठित व्यवसायी नरेंद्र वेद (सेंट्रल बैंक) का दुःखद निधन : 6 अप्रैल को होगा उठावना


इंदौर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और प्रिंस ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन के संचालक नरेंद्र जी वेद (सेंट्रल बैंक) का शुक्रवार, 3 अप्रैल को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से व्यापारिक जगत और समाज में शोक की लहर है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। इंदौर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और प्रिंस ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन के संचालक नरेंद्र जी वेद (सेंट्रल बैंक) का शुक्रवार, 3 अप्रैल को आकस्मिक निधन हो गया। वे स्वर्गीय सुन्दरलाल वेद के सुपुत्र और नित्यम के दादाजी थे। उनके निधन की खबर से व्यापारिक जगत और समाज में शोक की लहर है। शोक संतप्त परिवार ने बताया कि स्वर्गीय नरेंद्र वेद अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

वे अशोक, स्व. शरद, स्व. अरविंद, स्व. प्रमोद, हेमंत, स्व. अजय, विजय, प्रवीण एवं राजेश और स्व. तिलोकचंद जी के स्नेही भाई थे। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उठावना, शोक निवारण एवं पगड़ी की रस्म सोमवार को की जाएगी। यह कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे सीमंधर स्वामी श्वेताम्बर जैन मंदिर, एसपी शाह भवन, स्कीम नं. 71, वैष्णव कन्या स्कूल के सामने, इंदौर शोककुल परिवार: उर्मिला वेद, नमित-प्रतिभा वेद, मोनिका-रितेश जी छाबड़ा, निधि-निवेश जी पहाड़े एवं समस्त नाथूभाई हीरालाल वेद परिवार (बड़नगर) है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page