समाचार

डडूका के अजीत कोठिया एमआईएफ़ सम्मान से विभूषित : डडूका दिगंबर जैन समाज मे हर्ष व्याप्त


स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर से गवर्निंग काउंसिल सदस्य तथा इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया को नाकोडा तीर्थ पर प्रसिद्ध सोशल एक्टिविस्ट एवं ग्लोबल स्पीकर रूमा देवी ने एमआईएफ अवॉर्ड से सम्मानित किया। डडूका से पढ़िए, यह रिपोर्ट…


डडूका। स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर से गवर्निंग काउंसिल सदस्य तथा इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया को नाकोडा तीर्थ पर प्रसिद्ध सोशल एक्टिविस्ट एवं ग्लोबल स्पीकर रूमा देवी ने एमआईएफ अवॉर्ड से सम्मानित किया। नाकोडा जी में महावीर इंटरनेशनल के दो दिवसीय मंथन शिविर में अजीत कोठिया ने ई-चौपाल पर विशेष रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर चौपाल के डिप्टी डायरेक्टर दिनेश नागदा, विजया चौधरी तथा पूजा जैन उपस्थित थे।

अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम राठौड़,सेक्रेटरी जनरल सोहन वैद्य, पृथ्वीराज जैन, सुरेश गांधी, हर्षवर्धन जैन, महेश पंवार, महेश मूंड, रवींद्र जैन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। कोठिया ने एमआईएफ सम्मान के साथ गवर्निंग काउंसिल बैठक में वागड़ जोन डूंगरपुर बांसवाड़ा का प्रतिनिधित्व किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page