शीतलनाथ दिगंबर जैन गुदड़ी मसूर खां जिनालय में पिछले 48 दिनों से श्रद्धा और भक्ति के साथ संचालित हो रहा श्री भक्तामर दीप विधान मंगलवार को धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।आगरा से शुभम जैन की खबर…
आगरा। श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन गुदड़ी मसूर खां जिनालय में पिछले 48 दिनों से श्रद्धा और भक्ति के साथ संचालित हो रहा श्री भक्तामर दीप विधान मंगलवार को धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। यह पावन विधान 5 फरवरी से प्रारंभ हुआ था, जिसका समापन समारोह बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं की साक्षी में सम्पन्न हुआ। पूरे विधान काल के दौरान प्रतिदिन लगभग 150 से 200 श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। जिससे जिनालय परिसर निरंतर भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं का मानना है कि यह सब वीर प्रभु की असीम कृपा और चमत्कार का ही परिणाम है, जिसने सभी को इस आध्यात्मिक साधना से जोड़े रखा।इस विशेष विधान में 48 काव्यों का पाठ किया गया,जिनमें भगवान आदिनाथ की महिमा गुण और आध्यात्मिक संदेशों का सुंदर वर्णन किया गया।वातावरण में भक्ति,शांति और आस्था की अद्भुत अनुभूति रही।समापन अवसर पर समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से पार्षद राकेश जैन,नरेश जैन,वीरेंद्र जैन,प्रमोद जैन,रविंद्र जैन,सुभाष जैन (मंदिर व्यवस्थापक),जितेंद्र जैन, सुनील जैन,संजीव जैन,अजीत जैन, नरेश जैन,रुपेश जैन,सुशील जैन, दिलीप जैन,संदीप जैन,राजेश जैन निर्मल जैन,पवन जैन,बोदला आदि शामिल रहे।महिलाओं की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही। जिनमें सुमन जैन, शशि जैन,अल्पना जैन,सुनीता जैन, सुशील जैन और कुसुम जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।समापन के साथ ही यह 48 दिवसीय विधान न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता,भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संदेश भी देकर गया।













Add Comment