समाचार

महावीर जन्मकल्याणक पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम तय : दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के बच्चों का गौरैया संरक्षण का संकल्प


दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के 23 बच्चों ने विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर लुप्त होती घरों के आसपास फुदकने वाली छोटी सी चिड़िया गौरैया के संरक्षण का संकल्प लिया। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के निर्देशन में बच्चों ने गौरैया को बचाने के लिए घोंसले बनाने, उनके लिए पेयजल की व्यवस्था करने तथा दाना रखने हेतु सकोरे बांधकर राहत प्रदान करने का संकल्प लिया। पढ़िए यह रिपोर्ट…


डडूका। दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के 23 बच्चों ने विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर लुप्त होती घरों के आसपास फुदकने वाली छोटी सी चिड़िया गौरैया के संरक्षण का संकल्प लिया। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के निर्देशन में बच्चों ने गौरैया को बचाने के लिए घोंसले बनाने, उनके लिए पेयजल की व्यवस्था करने तथा दाना रखने हेतु सकोरे बांधकर राहत प्रदान करने का संकल्प लिया।

कोठिया ने बताया कि बच्चों को महावीर इंटरनेशनल, गढ़ी परतापुर के माध्यम से 7 अप्रैल को सकोरे वितरित किए जाएंगे, जिससे गौरैया संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

इस अवसर पर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर्व की पूर्व संध्या पर बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें झूला सजाना, प्रभात फेरी में हिस्सा लेना, ‘पुरुरवा’ नाटिका का मंचन, ‘सोलह स्वप्न’ पर आधारित नृत्य तथा एकल एवं युगल वर्ग में नृत्य प्रस्तुतियाँ शामिल हैं।

इन कार्यक्रमों के संचालन एवं व्यवस्थापन के लिए रियल जैन, माही जैन, मानवी जैन, आकृति जैन, चर्या जैन, दिव्य जैन, सिद्धम जैन, कथनी जैन एवं दीक्षिता जैन को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

29 अप्रैल को दो चरणों में महावीर प्रश्न मंच का आयोजन भी किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page