शनिवार 21 मार्च की प्रातः बेला में पंजाब सरकार के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया प्रातः रेल द्वारा रामगंजमंडी पहुंचे। रामगंजमंडी पहुंचने के बाद उन्होंने शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर मूलनायक शांतिनाथ भगवान के दर्शन किए। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर..
रामगंजमंडी। शनिवार 21 मार्च की प्रातः बेला में पंजाब सरकार के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया प्रातः रेल द्वारा रामगंजमंडी पहुंचे। रामगंजमंडी पहुंचने के बाद उन्होंने शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर मूलनायक शांतिनाथ भगवान के दर्शन किए और प्रभु चरणों में नमन किया। प्रभु चरणों के दर्शन बाद कटारिया ने नगर में विराजमान आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य एवं आचार्य श्री समयसाग़र महाराज के आज्ञानुव्रती शिष्य मुनि श्री निष्पक्ष सागर महाराज एवं मुनिश्री निस्पृह सागर महाराज का मंगल आशीर्वाद लिया। वे अलसुबह ही गुरु चरणों मे पहुंचे। उनके चरणों में नमन किया। मुनि द्वय ने उन्हें मधुर मुस्कान के साथ मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र जैन, अखिलेश मेडतवाल एवं अन्य प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
कटारिया धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व हैं
कटारिया धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व हैं। संतों का मंगल आशीर्वाद लेने एवं उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन लेने सदैव जाते रहते हैं। इससे पूर्व दिगंबर जैन समाज के कार्यक्रम में श्री कटारिया वर्ष 2007 में हुए पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भी जन्म कल्याणक महोत्सव की बेला में रामगंजमंडी पधारे थे। तब वे राजस्थान के गृहमंत्री के रूप में थे। उस समय उन्होंने मुनि विमर्श सागर महाराज का मंगल आशीर्वाद लिया था। कटारिया झालावाड़ में होने जा रहे एक कार्यक्रम में जाने हेतु रामगंजमंडी पधारे थे। इस प्रवास के दौरान उन्होंने महाराज श्री संघ के दर्शन किए।













Add Comment