समाचार

नौगामा शाखा अध्यक्ष सुरेशचंद्र गांधी को श्रेष्ठ अध्यक्ष अवार्ड : 22 शाखों के अध्यक्ष, सचिव एवं 231 वीर वीरोंओ के साथ प्रत्येक शाखा का प्रतिवेदन प्रस्तुत


महावीर इंटरनेशनल बांसवाड़ा डूंगरपुर जोन के 9 वां अधिवेशन में नौगामा शाखा को श्रेष्ठ अध्यक्ष, सर्वाधिक रक्तदान एवं परिंडे वितरण में अवार्ड मिला। नौगामा से पढ़िए, यह खबर…


नौगामा। महावीर इंटरनेशनल बांसवाड़ा डूंगरपुर जोन के 9 वां अधिवेशन में नौगामा शाखा को श्रेष्ठ अध्यक्ष, सर्वाधिक रक्तदान एवं परिंडे वितरण में अवार्ड मिला। यह अधिवेशन आनंद फार्मा हाउस तलवाड़ा में आयोजित मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर अनिल जैन सीए, नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर गौतम राठौड़ उदयपुर, जोन अध्यक्ष पृथ्वीराज जैन, सहायक अभियंता राकेश मीणा, सचिव विनोद दोसी गवर्निंग काउंसिल सदस्य सुरेशचंद्र गांधी, अजीत कोटिया, हर्षवर्धन जैन डूंगरपुर, आनंद फार्मा के प्रोपराइटर अनिल जैन तलवाड़ा शाखा सचिव प्रकाश जैन के सानिध्य में अधिवेशन का शुभारंभ भगवान महावीर की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रार्थना भावना दिन-रात मेरी सब सुखी संसार में के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथियों को दुपट्टा पगड़ी माला के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बांसवाड़ा डूंगरपुर जोन के 22 शाखों के अध्यक्ष, सचिव एवं 231 वीर वीरोंओ के साथ प्रत्येक शाखा का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर अनिल जैन ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल की सभी वीर सदस्य श्रेष्ठ सेवा कार्य कर रहे हैं एवं भविष्य में और बेहतर कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर दो वर्ष में जो सेवा कार्य किए गए हैं। उन कार्यों के लिए प्रमाण पत्र मोमेंटो से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नौगामा शाखा द्वारा श्रेष्ठ कार्य करने पर नौगामा शाखा अध्यक्ष सुरेशचंद्र गांधी को श्रेष्ठ अध्यक्ष अवार्ड, सर्वाधिक रक्तदान सर्वाधिक परिंडा वितरण अवार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर नोगामा शाखा अध्यक्ष सुरेशचंद्र गांधी ने बताया कि नौगामा शाखा द्वारा वर्ष पर्यंत सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

जिसमें जीवन रक्षक किट, बेबी किट वितरण, मेडिकल कैंप, राष्ट्रीय पर्व पर झंडा वितरण कार्यक्रम सर्दियों के दिनों में स्वेटर वितरण स्कूलों में पाठ्यपुस्तक वितरण गर्मियों के दिनों में पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था बरसात के दिनों में पक्षियों के लिए अनाज की व्यवस्था एवं गौशालाओं में घास की व्यवस्था नियमित रूप से की जा रही है आज के अधिवेशन में नौगामा शाखा के वीर सदस्य संरक्षक डॉ अजीत गांधी विधानाचार्य रमेशचंद्र गांधी, सचिव कैलाश पंचोली, कोषाध्यक्ष मोहनलाल जैन, नरेंद्र त्रिवेदी, ताजेग पाटीदार, सुरेश चंद्र व्यास नरेश जैन कमल पंचोरी हंसमुख गांधी कवि उत्सव गांधी प्रदीप पंचोली जगजीत कटारा, आदि ने अपनी उपस्थिति थी इस अवसर पर नौगामा शाखा के वीर सदस्य नरेंद्र नंदन द्वारा लिखी पुस्तक शब्द सुवास, एवं उत्सव गांधी द्वारा रचित पोस्ट पक्षियों की सुनो पुकार का विमोचन किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page