समाचार

महरौनी में दिगम्बर जैन पंचायत समिति के हुए चुनाव : नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जताया आभार


दिगम्बर जैन समाज की प्रमुख संस्था दिगम्बर जैन पंचायत समिति, महरौनी के चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुए। चुनाव अधिकारी अरविंद मलैया एवं धन्यकुमार जैन के निर्देशन में पूरी चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक कराई गई। महरौनी से पढ़िए, यह खबर…


महरौनी (ललितपुर)। दिगम्बर जैन समाज की प्रमुख संस्था दिगम्बर जैन पंचायत समिति, महरौनी के चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुए। चुनाव अधिकारी अरविंद मलैया एवं धन्यकुमार जैन के निर्देशन में पूरी चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक कराई गई। समाज के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के बीच हुए चुनाव में कई पदों पर रोचक मुकाबला देखने को मिला। परिणाम घोषित होते ही समाज में हर्ष का वातावरण बन गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के सभी मतदाताओं, वरिष्ठजनों एवं समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता, विकास तथा धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

यह पदाधिकारी चुने गए हैं

घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर पवन मोदी निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर ऋषभ सिंघई एवं अंकित चौधरी, मंत्री पद पर पंकज सिंघई, उपमंत्री पद पर सामंत भायजी, कोषाध्यक्ष पद पर अनिल सिलोनिया, निर्माण मंत्री पद पर सुनील डेवड़िया तथा सांस्कृतिक मंत्री पद पर नितिन शास्त्री को सफलता मिली। इसके अतिरिक्त ऑडिटर पद पर प्रवीण सिंघई एवं मनोज पवैया चुने गए। वहीं श्री चंद्रप्रभ जिनालय के लिए संयोजक पद पर नरेंद्र मलैया तथा व्यवस्थापक पद पर ऋषभ मलैया को जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति देंगे तथा समाज की एकता और प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

इनका रहा सहयोग 

चुनाव को निर्विवाद एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अरविंद एडवोकेट, राजेश जैन (शिक्षक), सत्येंद्र जैन, जितेंद्र जैन, दीपक जैन, अभिषेक जैन, अमित जैन, अंतिम जैन (ललितपुर) सहित संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, संजीव पटेरिया, डी.एल. यादव, देवेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, बृजेश नायक, अजित जैन, वंदना चौकसे, रिंकी असाटी, रिंकी शुक्ला, सीता सिंह, सीता यादव, अवधेश तिवारी, विजय ताम्रकार, विवेक खरे, आकाश गुप्ता, देवेंद्र कुमार, राजेश रूरया, राजेंद्र नागल, दिनेश कुशवाहा, बालकिशन, रामकिशोर निरंजन, राजेश दीक्षित, निशांत सिंह, राजेश झा, बृजेश श्रीवास्तव, बृजेश सेन, सुनील जैन सहित शिक्षक संघ के अनेक सदस्यों का सहयोग रहा। चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही, जिससे मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से हो सकी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page