समाचार

9वां संभागीय अधिवेशन : महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर-बांसवाड़ा जोन का तलवाड़ा में आयोजन, 200 से अधिक वीर-वीराओं ने की शिरकत


 महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर-बांसवाड़ा जोन द्वारा आयोजित नवम संभागीय अधिवेशन आनंद फार्म हाउस, कोहाला घाटी, तलवाड़ा में आयोजित किया गया। महावीर इंटरनेशनल केंद्र तलवाड़ा पर आयोजित इस अधिवेशन में वीर अनिल जैन सीए (अंतर्राष्ट्रीय प्रेसिडेंट) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पढ़िए प्रकाश जैन की विशेष रिपोर्ट…


तलवाड़ा। महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर-बांसवाड़ा जोन द्वारा आयोजित नवम संभागीय अधिवेशन आनंद फार्म हाउस, कोहाला घाटी, तलवाड़ा में आयोजित किया गया। महावीर इंटरनेशनल केंद्र तलवाड़ा पर आयोजित इस अधिवेशन में वीर अनिल जैन सीए (अंतर्राष्ट्रीय प्रेसिडेंट) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोन चेयरमैन पृथ्वीराज जैन ने की। वहीं अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम राठौड़, इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया तथा जोन सचिव विनोद दोसी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का मंच पर पृथ्वीराज जैन (जोन अध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि वीर गौतम राठौड़ (उपाध्यक्ष), राकेश मीणा (सहायक अभियंता, पंचायत समिति तलवाड़ा), अजीत कोठिया (ई-चौपाल इंटरनेशनल डायरेक्टर), अनिल जैन (चेयरमैन), प्रकाश सी. जैन (सचिव, तलवाड़ा), सुरेश गांधी, हर्षवर्धन जैन (गवर्निंग काउंसिल मेंबर) तथा डूंगरपुर-बांसवाड़ा जोन के 22 महावीर इंटरनेशनल केंद्रों के चेयरमैन व सचिवों का माला, दुपट्टा, पगड़ी एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर एवं भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का अनावरण कर अधिवेशन का शुभारंभ किया गया। स्वागत उद्बोधन अनिल तथा विजयपाल दोसी ने दिया। जोन अध्यक्ष एवं समारोह अध्यक्ष वीर पृथ्वीराज जैन ने अपने संबोधन में कहा कि जोन के सभी 22 केंद्र “सबको प्यार, सबका विकास” की भावना के साथ क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और आने वाले समय में इससे भी बेहतर कार्य करेंगे।

वीरा भुवनेश्वरी मालोंत ने महिला सशक्तिकरण पर कविता पाठ करते हुए कहा कि महिलाएं दिन-रात घर के कार्यों के साथ-साथ महावीर इंटरनेशनल के माध्यम से सेवा कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग लेकर एक टीम के रूप में कार्य कर रही हैं।

जोन का प्रतिवेदन वीर विनोद दोसी (जोन सचिव) ने प्रस्तुत किया। गवर्निंग काउंसिल सदस्य वीर अजीत कोठिया ने ई-चौपाल के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए सभी सदस्यों से प्रतिदिन रात्रि 8:30 बजे ई-चौपाल से जुड़ने का आग्रह किया।

तलवाड़ा केंद्र का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि वीर सीए अनिल जैन (अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष) द्वारा संपन्न कराया गया। तलवाड़ा में महावीर इंटरनेशनल का एक नया केंद्र “संभव वीरा” शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे अनौपचारिक रूप से स्वीकृति प्राप्त हुई।

अपने संबोधन में वीर सीए अनिल जैन ने महावीर इंटरनेशनल के कार्यों की तुलना व्यापार से करते हुए कहा कि जैसे व्यापार में यह देखा जाता है कि व्यापार कैसे और कब बढ़े, उसी प्रकार महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्य भी जन-जन तक पहुंचने चाहिए। यही वास्तविक विकास है।

जोन के सभी केंद्रों द्वारा किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों—जैसे सकोरा वितरण, बेबी किट वितरण, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य लाभ, नेत्रदान एवं देहदान—में सराहनीय योगदान देने वाले केंद्रों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें सागवाड़ा वामा, तलवाड़ा, खौड़न, बांसवाड़ा माही, कनबा, डूंगरपुर, प्रियदर्शिनी वीरा केंद्र, बागीदौरा, बांसवाड़ा, घाटोल, अरथूना, डडूका, नौगामा, गढ़ी परतापुर, हिल सिटी डूंगरपुर, प्रियकारिणी बागीदौरा सहित अन्य केंद्रों से लगभग 220 वीर एवं वीराओं ने भाग लिया।

उपस्थित केंद्रों के चेयरमैन या सचिवों ने अपने-अपने केंद्रों का पिछले दो वर्षों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर जोनल न्यूज बुलेटिन “वीर प्रवाह” का लोकार्पण इसके प्रधान संपादक वीर अजीत कोठिया एवं संपादक मंडल की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जोन के नव एमआईएफ को भी मोमेंटो देकर गौरवान्वित किया गया, जिनमें अजीत कोठिया, दिलीप दोसी, पृथ्वीराज जैन, राजकुमार जैन एडवोकेट, नीरव जैन, डूंगरलाल पटेल आदि शामिल रहे।

महावीर इंटरनेशनल के तीन वरिष्ठ सदस्यों मणिलाल कोठारी, बदामीलाल बखरिया तथा स्व. महिपाल दोसी को जोन का सर्वोच्च सम्मान लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। इसके साथ ही “शब्द सुवास” पुस्तक का भी विमोचन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रकाश सी. जैन, विनोद दोसी तथा नीरव जैन ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page