समाचार

हम बहुत तेजी से षठम काल की ओर बढ़ रहे : परदेशीपुरा चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुए अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज के दिव्य प्रवचन


भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक से शुरू हुई 20 दिवसीय पदयात्रा रविवार को सुखलिया स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर पहुंची।यहां से क्लर्क कॉलोनी होते हुए परदेशीपुरा स्थित चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जयंती पर संपन्न हुई। इंदौर से पढ़िए, प्रीतम लखवाल की यह खबर….


इंदौर। भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक से शुरू हुई 20 दिवसीय पदयात्रा रविवार को सुखलिया स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर पहुंची।यहां से क्लर्क कॉलोनी होते हुए परदेशीपुरा स्थित चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जयंती पर संपन्न हुई। अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी का समाजबंधुओं ने जगह-जगह पाद प्रक्षालन किया। सुखलिया से क्लर्क कॉलोनी पहुंचकर भगवान के दर्शन कर यहां प्रवचन भी दिए। यहां से बैंडबाजों के साथ परदेशीपुरा स्थित चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरे यात्रा मार्ग में मुनिश्री का पाद प्रक्षालन और आरती की गई। समाजबंधु और श्रावक-श्राविकाएं मुनिश्री के जयकारे लगाते हुए चल रही थी यहां पर मुनिश्री के सानिध्य में पुण्यार्जक अरविंद जैन, विमल जैन, आनंद गोडहा, संजय अहिंसा, मनोहर झांझरी सहित अन्य समाज जन मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिनकेम, जितेंद्र जैन, नमीष जैन, सुशील पंड्या, राजेंद्र सोनी, संजय पापड़ीवाल, दिलीप पाटनी, सुगनचंद, प्रदीप जैन, मनोहर झांझरी, राकेश विनायका, विपुल अजमेरा, आशीष सूतवाला, रितेश पाटनी, मनीष जैन का विशेष सहयोग रहा। आचार्य श्री की आहारचर्या परदेशीपुरा में हुई।

साधु की क्या पहचान है, साधु की चर्या के बारे में बताया

चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परदेशीपुरा और क्लर्क कॉलोनी स्थित मंदिर में अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज ने मंगल देशना देते हुए के कहा कि भगवान आदिनाथ और भगवान महावीर के समय में उस काल के अनुसार व्यवस्था थी। गुणों और सिद्धांत में कोई अंतर नहीं था। मुनि श्री पूज्यसागर जी ने कहा कि हम तेजी से षठम काल की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने साधु की व्याख्या करते हुए कहा कि साधु के पास संयम उपकरण होते हैं। साधु को आमंत्रण और आहार विहार निहार करवाने से अतिशय पुण्य अर्जित होता है। उन्होंने दोनों स्थानों पर मौजूद श्रावक-श्राविकाओं को आशीष प्रदान किया।

मुनि श्री ने आशीर्वाद प्रदान किया

मुनिश्री पूज्यसागर जी ने दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ के पदाधिकारियों सहित उपस्थित समुदायजनों सहित विजयनगर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के पदाधिकारियों और उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को अपने मंगल आशीष से नवाजा। कार्यक्रम में सामाजिक संसद के चुनाव में प्रत्याशी आनंद गोधा को आशीर्वाद प्रदान किया।

पदयात्रा में यह है सहयोगी

नमिष जैन, वितुल अजमेरा, विपुल बांझल, आशीष जैन, भूपेंद्र जैन, एमके जैन, राजेंद्र सोनी, प्रिंसपाल टोंग्या, राजू अलबेला, संजय पापड़ीवाल, रितेश पाटनी, ऋषभ जैन, मनीष जैन, संजय जैन अहिंसा, पिंकेश बिलाला आदि विशेष सहयोगी हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page