समाचार

मरीजों ने उठाया लाभ : 35वां निःशुल्क मोतियाबिंद परीक्षण शिविर आयोजित


समाजसेवी स्व. कपूरचंद जैन (एडवोकेट) की स्मृति में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष जिनेश जैन की पहल पर रविवार को श्री टेकचंद जैन विद्यापीठ, अंबाह में 35वां निःशुल्क मोतियाबिंद परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट…


अंबाह। समाजसेवी स्व. कपूरचंद जैन (एडवोकेट) की स्मृति में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष जिनेश जैन की पहल पर रविवार को श्री टेकचंद जैन विद्यापीठ, अंबाह में 35वां निःशुल्क मोतियाबिंद परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर रतन ज्योति चैरिटेबल फाउंडेशन, ग्वालियर के सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर में अंबाह सहित आसपास के क्षेत्रों और उत्तर प्रदेश के पिनाहट तक से मरीज पहुंचे। इस दौरान 289 मरीजों ने मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए पंजीयन कराया।

डॉक्टरों की टीम द्वारा जांच के बाद 67 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। चिन्हित मरीजों को ग्वालियर स्थित रतन ज्योति नेत्रालय ले जाया जाएगा, जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। मरीजों के लिए आने-जाने, भोजन, दवाइयों और ऑपरेशन की पूरी व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष अंजली जिनेश जैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों से जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार मिल पाता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page