सबकी सेवा सबको प्यार जियो और जीने दो के उद्देश्यों को साकार करते हुए महावीर इंटरनेशनल परिवार द्वारा विश्व शांति महायज्ञ किया गया।कुचामनसिटी से सुभाष पहाड़िया की यह खबर…
कुचामनसिटी। सबकी सेवा सबको प्यार जियो और जीने दो के उद्देश्यों को साकार करते हुए महावीर इंटरनेशनल परिवार द्वारा विश्व शांति महायज्ञ किया गया। (रीजन 3 के उपाध्यक्ष)वीर नरेंद्र राका, अजमेर जोन अध्यक्ष वीर बाबूलाल जैन, अजमेर जोन सचिव वीर कैलाश चन्द पांड्या ,कुचामन सिटी की प्रेरणा से विश्व में बढ़ती अराजकता, संघर्ष और अशांति को देखते हुए शांति और अमन कायम रहे इसी उद्देश्यों से संस्था परिवार ने गायत्री मंदिर के परिवाज्रक महेश चौरसिया के तत्वावधान में सर्वसमाज के लिए महायज्ञ रखा गया। महायज्ञ में वीर अध्यक्ष रामावतार वीरा चन्दा गोयल, वीर सोहनलाल, वीरा शारदा वर्मा, वीरा रितु दीपक बंसल , रमा अनिल टाटनवाल, विकास समिति के शिवकुमार अग्रवाल, लायंस क्लब कुचामन फोर्ट के मुरली गोयल, संपर्क संस्थान से सुशीला चौहान, पेंशनर समाज से प्रकाश मेहरडा, गायत्री परिवार से नंद किशोर बंसल ,भेरुलाल उपाध्याय, रूपसिंह, जितेन्द्र राजपुरोहित, गिरधारी दीक्षित, महावीर इंटरनेशनल के वीर सुरेश जैन, वीर अजित पहाड़िया ,वीर रतनलाल मेघवाल,वीर अशोक अजमेरा,वीर सम्पत बगडिया l महेश लड्डा, श्रीकान्त मिश्रा, सत्यनारायण अग्रवाल, युवांश गोयल,अशोक तोशनीवाल, निर्मल पटवारी,ज्योति, उर्मिला , हेमा बंसल, पुजा गोयल ,तारा अपूर्वा , शांति तोशनीवाल,राम सिंह राठौर , गायत्री परिवार सहित सर्व समाज के 111 लोगों ने भाग लिया। संस्था द्वारा महेश संगीता चौरसिया का तिलक दुपट्टा पहनाकर बहुमान किया। यज्ञ संपन्न होने के पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया। जोन (मिश्री प्रोजेक्ट के कन्वीनेटर) वीर सुभाष पहाड़िया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।













Add Comment