समाचार

आदिनाथ भगवान के जन्म-तप कल्याणक महोत्सव मनाया : 48 दीपों से हुआ भक्तामर स्तोत्र पाठ


 जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म-तप कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भक्तिमय वातावरण में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म-तप कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भक्तिमय वातावरण में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया।

सकल दिगंबर जैन समाज, गुदड़ी मंसूर खां के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने 48 दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुषों एवं युवाओं ने भाग लेकर भगवान आदिनाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

भक्तामर स्तोत्र पाठ के समय मंदिर में दीपों की पंक्तियाँ सजाई गईं, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से आलोकित हो उठा। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि भगवान आदिनाथ का जन्म-तप कल्याणक जैन धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान के समक्ष सुख-समृद्धि और विश्व शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सकल दिगंबर जैन समाज गुदड़ी मंसूर खां के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर नरेश जैन, राकेश जैन (पार्षद), सुभाष जैन, वीरेंद्र जैन, रविंद्र जैन, प्रमोद जैन, सुनील जैन, अशोक जैन, राकेश जैन, धर्मेश जैन, मोहित जैन, अजीत कुमार जैन, विशाल जैन, सुशीला जैन, शशि जैन, अल्पना जैन, सुनीता जैन, कुसुम जैन, विजय जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page