वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम अलबतिया रोड स्थित अंजनीपुरम कॉलोनी अग्रवाल रेस्टोरेंट के पास किया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट…
आगरा। वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का अलबतिया रोड स्थित अंजनीपुरम कॉलोनी अग्रवाल रेस्टोरेंट के पास किया गया। जहां बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर आपसी प्रेम भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों और उपस्थित सदस्यों के स्वागत से हुई।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को चंदन लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आनंदपूर्वक त्योहार का उल्लास मनाया। कार्यक्रम के दौरान होली के पारंपरिक गीतों और संगीत की धुनों पर लोगों ने नृत्य कर माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में एकता लाते हैं
समारोह में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। होली का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और सौहार्द का प्रतीक है, जिसे सभी को मिल जुलकर मनाना चाहिए सभी अतिथियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। होली मिलन समारोह में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह मौजूद रहे
इस अवसर पर रश्मि जैन,उपासना जैन,रागिनी जैन,रतिभा जैन,नंदिनी जैन, बबीता जैन, सुनीता जैन, रेनू जैन, मानवीय जैन, पुष्पा जैन, सुमन जैन, रिंकी जैन, अलका जैन, अंजू जैन, शिखा जैन, गजल जैन, रेखा जैन, समस्त समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।













Add Comment