निमाड़ मालवा का प्रथम नवीन सहस्रकूट जिनालय में 1008 रत्नमयी भगवान की प्रतिमाएं 8 मार्च को विराजित होगी। आचार्यश्री विप्रणत सागर जी एवं आचार्य कुमुद नंदी जी ससंघ का मंगल प्रवेश हुआ। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर…
ऊन। इस वर्ष भी पावागिरी जी ऊन सिद्ध क्षेत्र का 20 वा वार्षिक मेला और आध्यात्मिक रंगों की होली और वार्षिक मेले का आयोजन दिनांक 6,7,और ,8 मार्च को रंग पंचमी के अवसर पर आयोजित किया गया है। इस वार्षिक मेले को 20 वर्ष हो गए, जो समस्त निमाड़ मालवा के निवासियों का महत्व पूर्ण उत्सव है। इस वर्ष वार्षिक मेले की विशेषता यह रहेगी है कि पूरे निमाड़ मालवा के किसी तीर्थ पर प्रथम सहस्रकूट जिनालय में 1008 रत्नमयी प्रतिमाएं 8 मार्च को विराजित होगी। इस बार मेले में 2 आचार्य आचार्य श्री विप्रणत सागर जी महाराज, आचार्य श्री कुमुद नंदी जी ससंघ एवं अरिहंत कीर्ति भट्ठारक पट्टाचार्य महा स्वामी जी का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। त्यागी व्रती बाल ब्रह्मचारी डॉ. उषा दीदी ने बताया कि मंगलवार को दोनों आचार्य का भव्य मंगल आगमन सुबह पावागिरी ऊन में हुआ। आचार्य संघ की मंगल अगवानी बैंडबाजे के साथ की गई। 6 मार्च को प्रातः ध्वजारोहण देवेंद्र शाह परिवार इंदौर भोपाल एवं अविनाश जी परिवार खंडवा द्वारा किया जाएगा। 6 मार्च को वैदि शुद्धि, संस्कार विधि, इंद्र प्रतिष्ठा के बाद नव देवता विधान पूजन भक्ति भाव से संपन्न होगा।
अभिषेक और शांतिधारा की जाएगी
7 मार्च को भी आचार्य संघ की दिव्य देशना, वास्तु शांति विधान, विश्व शांति महायज्ञ आदि आयोजन होंगे। पूरे देश भर से जिन जिन श्रावक श्राविकाओं ने प्रतिमा विराजित करने की स्वीकृति प्रदान की है। वे सपरिवार पधार कर 8 मार्च को भगवान विराजमान करेंगे। 8 तारीख को प्रातः तलहटी में भगवान महावीर स्वर्ण जिनालय में भगवान के अभिषेक, शांतिधारा,नित्य नियम की पूजन, मंडल जी का विसर्जन और विश्व शांति के लिए हवन होगा। साथ ही आचार्य संघ की आहार चर्या संपन्न होगी ,दोपहर को आचार्य श्री के प्रवचन ,सम्मान समारोह और तलहटी से भगवान शांतिनाथ, कुंथुनाथ, अरहनाथ पहाड़ी पर शोभायात्रा के रूप में जाकर अभिषेक और शांतिधारा की जाएगी। मुख्य विधान एवं 7 मार्च के वात्सल्य भोग के पुण्यार्जक राजकुमारी गुलाबराव मंडलोई परिवार महेश्वर एवं दीप प्रज्वलन सुधा महेंद्र जैन सनावद द्वारा किया जाएगा।
धर्म लाभ लेने की अपील
स्वल्पाहार के पुण्यार्जक सपना प्रकाश चंद इंदौर एवं प्रमिला रमेश चंद्र जैन लोनारा है सारे कार्यक्रम में बाल ब्रह्मचारी पंडित धर्म चंद्र जी शास्त्री,अष्टापद दिल्ली ,अक्षय भैया, और इंदौर नगर पुरोहित पंडित नितिन झांझरी का मार्गदर्शन और निर्देशन में संपन्न होगा। कमेटी ने सभी साधर्मियों श्रावकों से इस अभूतपूर्व कार्यक्रम में शामिल होकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
कवि सम्मेलन एवं नृत्य नाटिका होगी
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत 6 मार्च को सायं मयूर जैन एवं पार्टी दिल्ली द्वारा सुंदर नृत्य नाटिका एवं 7 मार्च को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कवि सम्मेलन में सहनाज हिंदुस्तानी जयपुर, मुकेश मनमौजी छपरा, अशोक नागर शाजापुर, संगीता सरल भोपाल, धर्मेंद्र सोलंकी भोपाल, कवि जैन विद्रोही ललितपुर अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।













Add Comment