ग्रेटर कमला नगर जैन समाज एवं कमला नगर महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट…
आगरा। ग्रेटर कमला नगर जैन समाज एवं कमला नगर महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, डी-ब्लॉक कमला नगर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होली मिलन समारोह एवं स्वागत-सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासमय बन गया।समापन दिवस की शुरुआत प्रातःकाल भगवान जिनेंद्र देव के अभिषेक, शांतिधारा एवं विधान पूजन से हुई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया। मंत्रोच्चार, भक्ति गीतों एवं स्तुति वंदनाओं से मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। महिला मंडल की सदस्यों ने मंगलाचरण एवं भक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को भावविभोर कर दिया।विधान के पूर्णाहुति अवसर पर श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, समाज की उन्नति एवं मानव कल्याण की मंगल कामना की।इसके पश्चात आयोजित होली मिलन समारोह में समाजजनों ने आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश देते हुए एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के अंतर्गत समाज के वरिष्ठजनों, सहयोगकर्ताओं एवं आयोजन में विशेष योगदान देने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति बनी रही। समस्त मांगलिक क्रियाएं पंडित राकेश जैन शास्त्री के निर्देशन में संपन्न हुईं।
इस अवसर पर मंगल प्रदीप जैन पीएनसी,जगदीश प्रसाद जैन, यशपाल जैन,मनोज जैन बाकलीवाल, दिलीप जैन,राकेश जैन बजाज, सुशील जैन,सुभाष जैन,जीवन जैन अहिंसा,विजय गोयल,अनिल रईस, सचिन जैन,अनिल जैन,नरेश जैन, रश्मि गोयल, शशि जैन,नीरू जैन, माधुरी जैन, वंदना जैन,अंकिता जैन,रुपाली जैन, सहित ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।













Add Comment