में श्री दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु सात प्रत्याशियों ने 1 व 2 मार्च को नामांकन दाखिल किए। नामांकन की अंतिम तिथि 2 मार्च रही, जबकि 5 मार्च तक नाम वापसी का अवसर रहेगा।
इंदौर। श्री दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शहर में सरगर्मी तेज हो गई है। 1 मार्च से नामांकन प्रक्रिया विधिवत प्रारंभ हुई, जो 2 मार्च तक जारी रही।
दो दिनों में अध्यक्ष पद के लिए सुशील पंड्या, दिलीप पाटनी, आनंद कुमार गोधा, प्रिंसिपल टोंग्या, आशीष जैन, योगेश गोठने तथा बाहुबली जैन ने चुनाव अधिकारी एन.के. जैन के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 2 मार्च निर्धारित थी। चुनाव प्रक्रिया के अनुसार प्रत्याशी 5 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद अधिकृत प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी और आगे की चुनावी प्रक्रिया संपन्न होगी।









Add Comment