बनेडिया गांव के दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में अष्टान्हिका महापर्व पर गोधा परिवार की ओर से सिद्धचक्र महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ किया जा रहा है। इसका शुभारंभ मंगलवार को संगीतमय पूजा-अर्चना के साथ किया गया। बनेडिया से पढ़िए, यह खबर…
बनेडिया। बनेडिया गांव के दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में अष्टान्हिका महापर्व पर गोधा परिवार की ओर से सिद्धचक्र महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ किया जा रहा है। इसका शुभारंभ मंगलवार को संगीतमय पूजा-अर्चना के साथ किया गया। 1008 सिद्ध महामंडल विधान के प्रथम दिन मंदिर में सुबह घटयात्रा, श्रीजी के कलशाभिषेक, मंडल शुद्धिकरण तथा सभी इंद्र-इंद्राणियों ने संकल्प के साथ विधान का पूजन कर अर्घ्य अर्पित किए। विधान की क्रियाएं पंडित योगेंद्र काला के सानिध्य में हो रही है।

यह समाजजन और परिवार रहे शामिल
इस अवसर पर मुख्य रूप से बसंतमाल नेमीचंद गोधा, पद्मा बड़जात्या, महावीर सुनीता लुहाड़िया, जितेंद्र प्र्रमिला बाकलीवाल, महेश नीलू शाह, मुकेश अनामिका काला, अनिल हेमलता बड़जात्या, तल्लीन निशा बड़जात्या, गुलाबचंद, कैलाश, सुशील गोधा परिवार सहित इंदौर, देपालपुर, बड़नगर, देवास, सोनकच्छ, औरंगाबाद से भी समाजजन शामिल हुए। यह आयोजन एक मार्च को पूर्ण होगा।
महामंडल विधान बनाया
मुकेश काला ने बताया कि सोमवार को 10 किलो रंग-बिरंगी चावल की चूरी से महामंडल विधान बनाया गया था। इसे बनाने के लिए संयज जैन एवं कमल बैरागी का विशेष सहयोग रहा।
मंदिर प्रांगण में ध्वजा चढ़ाई
मंदिर मैनेजर सतीश जैन ने बताया कि विधान के प्रथम दिन मंगलवार को सुबह 7 बजे मंदिर प्रांगण में ध्वजा चढ़ाई गई। साथ ही कलशयात्रा, देव आज्ञा, मंडप शुद्धि, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, सकलीकरण जाप, स्थापना, नित्य नियम पूजन एवं विधान हुआ। 28 फरवरी तक सुबह 7 बजे शांतिधारा अभिषेक किया जाएगा। शाम को 7.30 बजे आरती के बाद शास्त्र प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। रविवार को नित्य नियम, पूजन, जिनवाणी पूजन, विश्व शांति महायज्ञ एवं श्रीजी की शोभायात्रा के बाद अभिषेक और वात्सल्य भोज होगा।













Add Comment