नगर में विराजमान आचार्य सुनिल सागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका आगम मति माताजी के सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर सहित सभी जैन मंदिरों में जैन धर्म के 8वें तीर्थंकर चंदा प्रभु भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव भक्तिपूर्वक मनाया गया। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…
सनावद। जैन धर्म के 8 वें तीर्थंकर भगवान चंदा प्रभु का मोक्ष कल्याणक महोत्सव सोमवार को भक्तिभाव से मनाया गया। नगर में विराजमान आचार्य सुनिल सागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका आगम मति माताजी के सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर सहित सभी जैन मंदिरों में जैन धर्म के 8वें तीर्थंकर चंदा प्रभु भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव भक्तिपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रातःकाल की मंगल बेला में भगवान का विधि विधान से पूजन और अभिषेक किया गया। इस मौके पर जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। चंदा प्रभु भगवान के जयकारों के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया। इस अवसर पर महेंद्र मुशी, नवनीत जैन, सुनील पावणा, अभिषेक जैन, हर्षित जैन, सुरेश मुंशी, धीरेंद्र जैन, रदेश जैन, पुष्पा जैन, सुबोध जैन, राजकुमारी जैन सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।













Add Comment