डबरा। जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा रविवार सुबह 9:00 बजे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसके शुभारंभ में भगवान महावीर के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि सत्येंद्र दुबे उपाध्यक्ष नगर पालिका डबरा द्वारा किया गया। उसके बाद सभी सदस्यों द्वारा महावीर प्रार्थना करने के उपरांत शिविर शुरू किया गया। स्वास्थ्य शिविर में खून की जांच सराफा बाजार जैन मंदिर के सामने वाली गली में पैथ काइंड लैब के सहयोग से की गईं। इसमें 80 लोगों की जांच की गई।
जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के अध्यक्ष अतिवीर राजू जैन कपड़े वाले, मंत्री वीर प्रेमचंद जैन एसबीआई, कोषाध्यक्ष अतिवीर दिनेश कुमार जैन एडवोकेट ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम संयोजक वीर हेमंत जैन डायमंड, वीर शुभम जैन दीपू एवं वीर महेंद्र जैन पैथोलॉजी द्वारा स्वास्थ्य शिविर में विशेष सहयोग प्रदान किया गया। अतिथि रामजी लाल जैन एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप यादव एवं क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीर मुकेश जैन शिक्षक, बबली जैन राष्ट्रीय जैन एकता मंच जिलाध्यक्ष द्वारा कार्य की सराहना की गई।

मुख्य अतिथि एवं अतिथि का सम्मान जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के सदस्यों द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं शाखा संयोजक वीर संजय जैन मगरोनी वाले, क्षेत्रीय चेयरमैन अतिवीर रितेश जैन रजियार वाले, अध्यक्ष अतिवीर राजू जैन कपड़े वाले, मंत्री वीर प्रेमचंद जैन एसबीआई, कोषाध्यक्ष अतिवीर दिनेश कुमार जैन एडवोकेट, उपाध्यक्ष नवीन कुमार जैन सिद्धांत, सह कोषाध्यक्ष शुभम जैन एलआईसी, सह मंत्री वीर अमित जैन एमपी ऑनलाइन, अतिवीर महेश जैन लाला वीर हेमंत जैन डायमंड, वीर शुभम जैन दीपू, वीर रवि जैन डायमंड, वीर देवेंद्र जैन संभू आदि सदस्यगण उपस्थित थे।













Add Comment