अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा परिषद के तत्वधान में आज रात 600 यात्री शिप्रा एक्सप्रेस से जैन धर्म के 20 तीर्थंकरों की निर्वाण स्थली शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखरजी के लिए इंदौर से रवाना होंगे। पढ़िए यह रिपोर्ट…
इंदौर। अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा परिषद के तत्वधान में आज रात 600 यात्री शिप्रा एक्सप्रेस से जैन धर्म के 20 तीर्थंकरों की निर्वाण स्थली शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखरजी के लिए इंदौर से रवाना होंगे। सात दिवसीय यात्रा की सफलता के लिए आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज ने आशीर्वाद प्रदान किया है।
परिषद के अध्यक्ष श्री अर्पित वाणी एवं मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 18 दिसंबर को सभी सदस्य पर्वत राज की वंदना के पूर्व शिखरजी में विराजित मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे एवं 19 दिसंबर को सभी सदस्य पर्वत राज सम्मेदशिखर जी की वंदना करेंगे। 20 दिसंबर को संतों के सानिध्य में जिनेंद्र अर्चना भक्ति एवं विश्व शांति की भावना से शांति विधान किया जाएगा एवं विधान मंडल पर अर्घ्य के रूप में चांदी के श्रीफल अर्पित किए जाएंगे।
आज रात्रि 10:00 बजे प्लेटफार्म नंबर चार पर सदस्यों को विदाई देने दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, पुलक चेतना मंच एवं समाज की विभिन्न संस्थाओं के वरिष्ठ जन उपस्थित रहेंगे।













Add Comment