समाचार

मुनि श्री ज्ञानसागर का 36वां दीक्षा दिवस ज्ञानतीर्थ पर मनाया गया : महामस्तकाभिषेक, विधान सहित हुए अनेक कार्यक्रम


दिगम्बराचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज का 36वां दीक्षा दिवस समारोह ज्ञानतीर्थ क्षेत्र जैन मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। पढ़िए मनोज नायक की विशेष रिपोर्ट…


मुरैना। दिगम्बराचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज का 36वां दीक्षा दिवस समारोह ज्ञानतीर्थ क्षेत्र जैन मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। ज्ञानतीर्थ क्षेत्र जैन मंदिर पर विराजमान ब्रह्मचारिणी बहिन मंजुला दीदी ने बताया कि उत्तर भारत के प्रथम दिगम्बराचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज (छाणी) परम्परा में मसोपवासी चर्या शिरोमणी आचार्य श्री सुमतिसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य गुरुदेव, ज्ञानतीर्थ प्रणेता, सराकोद्धारक समाधिस्थ षष्ट पट्टाचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज का 36वां दीक्षा दिवस समारोह परम पूज्य गणिनी आर्यिका श्री अंतसमति माताजी ससंघ के पावन सान्निध्य में ज्ञानतीर्थ क्षेत्र पर मनाया गया।

आचार्य छत्तीसी विधान

कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रातः 08 बजे से श्री जिनेन्द्र प्रभु के अभिषेक, शांतिधारा, पूजन के पश्चात् आचार्य छत्तीसी विधान हुआ। जिसमें गुरुभक्त सधर्मी बन्धु, माता-बहिनें इंद्र-इंद्राणी ने जिनेन्द्र भगवान की आराधना करते हुए अर्घ्य समर्पित किये। दूसरे दिन प्रातः 08 बजे बड़े बाबा श्री आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक, शांतिधारा, पूजन के पश्चात गुरुदेव आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के चरणों का पाद प्रक्षालन, महा अर्चना, अष्टद्रव्य से पूजन एवं महाआरती की गई। इस अवसर पर भजन, भक्ति नृत्य एवं बालिकाओं द्वारा सांस्क्रतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। समारोह का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। आये हुए अतिथियों द्वारा चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। परम् पूज्य गणिनी आर्यिका श्री अंतसमति माताजी को शास्त्र एवं श्री आदिनाथ भगवान की शांतिधारा करने का सौभाग्य मदनचंद अजमेर, टीनू मीनू दिल्ली, बाबूलाल अमित जैन मुरैना एवं आचार्य श्री ज्ञानसागर महाराज के चरणों का पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य वकील चंद, नीरज, पंकज, राजीव विवेक विहार दिल्ली वालों को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जयपुर, दिल्ली, अजमेर, मेरठ, आगरा, अम्बाह, बानमोर, जौरा सहित बड़ी संख्या में गुरुभक्त सधर्मी बन्धु उपस्थित थे। दीक्षा दिवस के अवसर पर सभी आगन्तुक महानुभावों के आवास एवं भोजनादि की व्यवस्था ज्ञानतीर्थ पर की गई थी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page