समाचार

32 वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर लगाया: 69 लाभान्वित हुए, दवाइयां वितरित की 


हावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में गुणमाला देवी कमलकुमार पांड्या के सौजन्य से 32 वां निःशुल्क हड्डी रोग शिविर लगाया गया। इसमें जांच जॉइंट, लिगामेंट, घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) ने सेवाएं दी। जॉइंट, लिगामेंट, घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञसे पढ़िए, यह खबर…


कुचामनसिटी। महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में गुणमाला देवी कमलकुमार पांड्या के सौजन्य से 32 वां निःशुल्क हड्डी रोग शिविर लगाया गया। इसमें जांच जॉइंट, लिगामेंट, घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) ने सेवाएं दी। अरिहंत हेल्थ केयर सेन्टर राजकीय चिकित्सालय के पास इसका आयोजन किया गया। शिविर संयोजक वीर नंद किशोर बिडसर, वीर निर्मल पांडया, वीर प्रदीप गंगवाल, वीर महावीर पांडया, डॉ.जितेश जैन ने शिविर शुभारंभ किया।

वीर नरेश कुमार झांझरी, संदीप पांडया ने बताया कि शिविर में 24 एक्स-रे व 33 रक्त संबंधित जांचें निःशुल्क की गई। वीर अध्यक्ष रामावतार के अनुसार शिविर का माहेश्वरी समाज के मोहनप्रकाश मालपानी, जैन समाज के संतोष पहाडिया, मनोज, सुमति जैन, पियूष बंसल कुचामन ने शिविर का अवलोकन कर संस्था के सेवा कार्याें की प्रशंसा कर साधुवाद किया। जीवणसिंह, वीर प्रवीण पहाडिया, बोदु कुमावत, सुरजीत वैष्णव,ने शिविर में सराहनीय सहयोग किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page