परम पूज्य 108 श्री प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में पूर्वोत्तर की सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा अधिकृत श्री दिगम्बर जैन पंचायत, गुवाहाटी के तत्वावधान में सर्वसम्मति से स्वीकृत असम के प्रमुख नगर गुवाहाटी की पुण्य धरा पर आगामी 26 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 तक श्री सूर्य पहाड़ तीर्थ का विराट पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। पढ़िए ओम प्रकाश सेठी की रिपोर्ट…
गुवाहाटी। परम पूज्य 108 श्री प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में, धरियावद के प्रसिद्ध प्रतिष्ठाचार्य एवं पूर्वोत्तर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले हंसमुख शास्त्री के निर्देशन में, पूर्वोत्तर की सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा अधिकृत श्री दिगम्बर जैन पंचायत, गुवाहाटी के तत्वावधान में सर्वसम्मति से स्वीकृत असम के प्रमुख नगर गुवाहाटी की पुण्य धरा पर आगामी 26 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 तक श्री सूर्य पहाड़ तीर्थ का विराट पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होने जा रहा है।
सहयोग का आग्रह
श्री जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के महत्व को संज्ञान में लेकर श्री सूर्य पहाड़ अतिशय क्षेत्र विकास समिति ने पूर्वोत्तर की सकल दिगम्बर जैन समाज से आग्रह किया है कि समाजजन सभी अधिक से अधिक संख्या में श्री दिगम्बर जैन पंचायत, गुवाहाटी के तत्वावधान में आयोजित श्री सूर्य पहाड़ तीर्थ क्षेत्र के इस पंचकल्याणक महोत्सव में अपने कल्याण की भावना को सर्वोपरि रखते हुए खुले दिल से अपनी सहभागिता देते हुए स्व एवं अपने परिवार के कल्याण को सुनिश्चित करें तथा इस पंचकल्याणक को ऐतिहासिक सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करें।
पात्रों का चयन जारी
श्री सूर्य पहाड़ अतिशय क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष महावीर जैन हाथीगोला ने बताया कि पंचकल्याणक के लिए पात्रों का चयन किया जा रहा है। इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नं 9435145161 से संपर्क कर अपनी इच्छानुसार पात्र का चयन कर अपने विचारों से अवगत करा सकते हैं।













Add Comment