आचार्य 108 श्री विमल सागर महाराज का समाधि दिवस स्थानीय बीस पंथी श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में धूमधाम से आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज के सानिध्य में मनाया गया। पढ़िए संजीव जैन संजीवनी की रिपोर्ट…
इंदौर। वात्सल्य वरिधि, निमित्त ज्ञानी आचार्य 108 श्री विमल सागर महाराज का समाधि दिवस स्थानीय बीस पंथी श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में धूमधाम से आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज के सानिध्य में मनाया गया। इस अवसर पर शांतिनाथ भगवान का पंचामृत अभिषेक एवं आचार्य श्री की पूजन अर्चना की गई।
समाधि दिवस के अवसर पर सैकड़ों भक्तजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। भजन गायक पंकज जैन द्वारा आचार्य श्री की आराधना स्तुति प्रस्तुत की। इस कार्यक्रम के प्रमुख आयोजन लाभार्थी अशोक कुमार अशर्फी लाल परिवार रहा। सभी उपस्थित भक्त जनों में प्रभावना बांटी गई। इस अवसर पर समाज के हेमंत दोषी, राजेश पांड्या, कमल जैन, अर्पित जैन वाणी, गायक मयूर जैन, स्मिता जैन, चंद्रकला जैन एवं प्रबुद्ध जन महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।













Add Comment