समाचार

कुंडलपुर महोत्सव : आज गोद भराई और सादों का जुलूस, यहां जानें कार्यक्रमों का अपडेट

दमोह। कुंडलपुर में चल रहे आज के कार्यक्रमों की बात की जाए तो पंचकल्याण के दूसरे दिन यानि गुरुवार को गोद भराई और सादों का जुलूस निकलेगा। इसके साथ ही विश्व के सबसे बड़े जिनालय, शिखर और सहस्त्रकूट की शुद्धि प्रकिया की जाएगी। महोत्व के आगे बढ़ते ही यहां पर लोगों की भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। यहां पर हर दिन सैंकड़ों- हजारों भक्त पहुंच कर इस महोत्सव का लाभ ले रहे हैं। पात्र चित्रण में आज 16 स्वपन के फल बताए जाएंगे। आचार्यश्री की अमृत वर्षा प्रतिदिन भक्तों पर हो रही है। आज गर्भ कल्याणक उत्तर रूप का चित्रण पेश किया जाएगा।

आज के कार्यक्रम

सुबह 6:30 बजे- पात्र शुद्धि, अभिषेक, शांतिधारा, नित्यमह पूजन

सुबह 9:00 बजे- आचार्य श्री जी की पूजन, आशीर्वचन

सुबह 9:30 बजे- संघ की आहार चर्या

सुबह 10:30 बजे- सादों का जुलूस प्रारम्भ

दोपहर 12:00 बजे- सीमन्तनी (गोद भराई) क्रिया

दोपहर 1:30 बजे से- मन्दिर-शिखर-सहस्त्रकूट की शुद्धि हेतु जुलूस

दोपहर 2:00 बजे से- सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आचार्यश्री की देशना

शाम 6:45 बजे- संगीतमय महाआरती, शास्त्र प्रवचन

रात 8:00 बजे से- माता-पिता दरबार, सोलह स्वप्नों का फल कथन, अष्ट कुमारियों और छप्पन कुमारियों द्वारा सेवा भेंट समर्पण

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page