डबरा। जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा सात दिवसीय योग शिविर लगाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को सुबह 5:00 से 7: 00 बजे तक महावीर वाटिका गार्डन, गली नंबर 4, जवाहर गंज, डबरा में शैलेंद्र सूर्यवंशी ट्रेनर एवं योग शिक्षक अर्चना बंसल द्वारा योग कराया गया। इस अवसर पर प्राणायाम, नाड़ी शोधन, शीतली, उज्जायी, कपालभाती, भस्त्रिका, बाह्य, भ्रामरी प्राणायाम करवाए गए। प्राणायाम के बाद सूर्य नमस्कार किया गया और बताया कि सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ है। यह अकेला अभ्यास ही साधक को सम्पूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाने में समर्थ है।

योग के पश्चात ट्रेनर शैलेंद्र सूर्यवंशी एवं योग शिक्षक अर्चना बंसल का सम्मान भारतीय जैन मिलन केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतिवीर राजेंद्र प्रसाद जी जैन द्वारा किया गया। शिविर में भारतीय जैन मिलन केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतिवीर राजेंद्र प्रसाद जैन, अतिवीर दीपक जैन, स्वराज ट्रैक्टर, क्षेत्रीय संयोजक वीर मनोज जी जैन एकांत, क्षेत्रीय चेयरमैन अतिवीर रीतेश जैन, जैन मिलन स्वतंत्र डबरा अध्यक्ष अतिवीर राजू जैन कपड़े वाले, कोषाध्यक्ष अतिवीर दिनेश कुमार जैन एडवोकेट, मंत्री वीर प्रेमचंद जैन, कार्यक्रम संयोजक वीर आशीष जैन एवं वीर राहुल जैन, वीर अमित जैन, उपाध्यक्ष वीर नवीन कुमार जैन सिद्धांत, वीर नवीन जैन,वीरांगना निशा जैन, वीरांगना कल्पना जैन, वीरांगना विमलेश जैन, समाजसेवी अर्चना बंसल, महेंद्र, तेजकुमार आदि लगभग 50 सदस्य गणों ने लाभ लिया। योग के बाद सभी योग प्रेमियों को फल वितरण वीर नवीन जैन नयन द्वारा किया गया।













Add Comment