जैन समाज द्वारा जैन मंदिर में अष्टाह्निका पर्व विगत आठ दिनों से श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। दिगंबर जैन महिला मंडल द्वारा इस दौरान नंदीश्वर द्वीप मंडल की रचना करके पूजन अर्चन किया गया। धरमपुरी से पढ़िए, राजेश बज की यह खबर…
धरमपुरी (धार)। जैन समाज द्वारा जैन मंदिर में अष्टाह्निका पर्व विगत आठ दिनों से श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। दिगंबर जैन महिला मंडल द्वारा इस दौरान नंदीश्वर द्वीप मंडल की रचना करके पूजन अर्चन किया गया। यह विधान इंद्रों द्वारा की जाने वाली देवलोक की पूजा का प्रतीक है, जो आत्मा की शुद्धि और ज्ञान प्राप्ति के साथ विश्व शांति और कल्याण के लिए किया जाता है।
मंगलवार को सभी श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूर्णाहुति के साथ आठ दिवसीय विधान को पूर्ण किया गया। यह जानकारी समाज अध्यक्ष राजेश बज ने दी।













Add Comment