समाचार

48 दीपों के साथ की गई भक्तांबर की आराधनाः साध्वियों ने बताया भक्तांबर पाठ का महत्व और प्रभाव


मुरैना के बड़ा जैन मंदिर में संगीतमय भक्तांबर पाठ का आयोजन किया गया। 48 दीपों से सज्जित भक्ताबंर पाठ में जैन भक्त झूमकर नृत्य करने लगे। मुरैना से पढ़िए मनोज जैन नायक की खबर…


मुरैना। बीते दिनों स्थानीय बड़ा जैन मंदिर में 48 दीपों के साथ संगीतमय भक्तांबर पाठ किया गया। नायक परिवार गढ़ी वाले कर ओर से किए गए भक्तांबर पाठ के अवसर पर मंचासीन जैन साध्वी क्षुल्लिका श्री अक्षतमति माताजी, ब्रह्मचारिणी बहन श्री अनीता दीदी एवं श्री ललिता दीदी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भक्तांबर पाठ का वाचन करने से प्राणी मात्र के पापों का क्षय होता है। नियमित रूप से पाठ करने पर व्यक्ति के सभी सांसारिक संकट टल जाते हैं। हम सभी को अनेकों भवों के पुण्य से जैन कुल में जन्म मिला है। इसे यूं ही नहीं गंवाना चाहिए। हमें सभी को रात्रि में सोने से पूर्व और जागने पर नौ बार णमोकार महामंत्र का जप अवश्य करना चाहिए।

जन्मदिन पर पार्टी नहीं भक्ताबंर पाठ होना चाहिए

वर्तमान में सांसारिक प्राणी अपने पारिवारिक उत्सवों में होटल आदि में पार्टियां करता है। लेकिन, योगेश जैन नायक ने अपने जन्मदिवस पर आज भक्तामर पाठ का आयोजन कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस पुनीत कार्य के लिए संपूर्ण नायक परिवार बधाई का पात्र है। हम सभी को भी अपने पारिवारिक उत्सवों में ऐसे ही धार्मिक आयोजन करना चाहिए।

णमोकार के जाप से धर्म मय माहौल

भक्तांबर पाठ के वाचन से पूर्व महामंत्र णमोकार का जाप किया गया। संगीतमय ध्वनि के साथ भक्तांबर के 48 काव्यों के साथ-साथ एक एक दीप प्रज्वलित किया गया। उपस्थित बंधुओं, माता बहनों ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत करते हुए दीप समर्पित किए।

श्रीफल किए भेंट

कार्यक्रम के समापन पर पुण्यार्जक नायक परिवार की ओर से सभी को श्रीफल प्रदान किए गए। नायक परिवार में अनिल अंजू जैन की वैवाहिक वर्षगांठ एवं योगेश जैन के जन्मदिवस पर आयोजित भक्तांबर पाठ में सभी लोग उल्लास के साथ भक्ति मय भजनों पर नृत्य कर रहे थे।

भक्तांबर पाठ में यह भी रहे उपस्थित        

इस पावन अवसर पर चक्रेश शास्त्री, नवनीत शास्त्री, प्रेमचंद जैन, राजेंद्र भंडारी, प्राचार्य अनिल जैन, विनोद जैन तार, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, अभिषेक जैन, शैंकी जैन, एडवोकेट दिनेश जैन, सुनील जैन, सुनीत जैन, महावीर जैन, सतेंद्र जैन, रानू जैन, सोनू जैन, अशोक जैन, ऋषभ जैन, रमाशंकर जैन, नरेश जैन, अनिल जैन, राजकुमार जैन, अनूप जैन, पदमचंद जैन, मनीष जैन, विरेंद्र जैन, प्रवीण जैन, अमर जैन, प्रदीप जैन, मुन्नी साहुला, करुणा जैन, ज्योति जैन, जैन छात्रावास के छात्र, जैन मित्र मंडल के सभी सदस्य सहित बड़ी संख्या में साधर्मी बंधु माता बहनें और नायक परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page