समाचार

देश दुनिया में शांति के लिए प्रभु आराधना: अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य हुआ भक्तामर विधान 


अंतर्मखी मुनिश्री पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य में भव्य भक्तामर विधान किया गया। प्रातः बेला में प्रभात फेरी निकालकर ध्वजारोहण हुआ। दोपहर की बेला में रोग, शोक नाशक, उत्तम स्वास्थ्य देने वाले, अद्भुत शक्ति प्रदान करने वाले भक्तामर विधान का संगीतमय पाठ किया गया। मुनिश्री के प्रवचन हुए। बेड़िया से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…


बेडिया। वर्तमान परिदृश्य में देश में युद्ध की चर्चा बनी हुई है। समाज अध्यक्ष पंकज जटाले एवं सचिव अजय शाह ने बताया कि देश-दुनिया में सुख शांति और अमन चैन के लिए अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य में भव्य भक्तामर विधान का आयोजन रखा गया। मुनिश्री ने प्रवचन माला में कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांतों पर चलने वाला यह देश अहिंसक जरूर है मगर कायर नहीं है।

हमें जितना धर्म की रक्षा करना जरूरी है उतना ही देश की रक्षा करना भी जरूरी है। मुनि श्री के मुखारविंद से विधान की शुरुआत की गई। इसमें सौधर्म इंद्र चंचल जटाले, ईशान इंद्र राहुल जटाले, माहेंद्र इंद्र राजकुमार जटाले, कुबेर इंद्र वीरेंद्र जैन भो निपानी, सानत इंद्र नरेंद्र जटाले, यज्ञ नायक लोकेंद्र शाहपरिवार को बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

मुख्य कलश कुशल जटाले, प्रथम कलश अजय शाह, द्वितीय कलश अंतिम जटाले, तृतीय कलश राहुल जटाले, चतुर्थ कलश मामा फैशन परिवार को स्थापना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

प्रातः बेला में प्रभात फेरी निकालकर ध्वजारोहण समाज के वरिष्ठ मगनलाल जैन, नरेंद्र जटाले, संतोष मानोरिया द्वारा करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

दोपहर की बेला में रोग, शोक नाशक, उत्तम स्वास्थ्य देने वाले, अद्भुत शक्ति प्रदान करने वाले भक्तामर विधान का संगीतमय आयोजन किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
8
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page