विश्व जैन संगठन भारत के संयोजन में नेमि गिरनार धर्म पदयात्रा का दयोदय पशु संरक्षण केंद्र गोशाला मसौरा में प्रवेश हुआ। गोशाला स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में गोशाला कमेटी पदाधिकारियों के साथ श्रावकों ने शांतिधारा की। ललितपुर से अक्षय अलय की पढ़िए, यह खबर…
ललितपुर। अभिनंदनोदय तीर्थ से सोमवार को जैन धर्म के 22 वें तीर्थंकर नेमिनाथ की मोक्षस्थली गिरनार के संरक्षण संवर्धन को लेकर विश्व जैन संगठन भारत के संयोजन में नेमि गिरनार धर्म पदयात्रा का दयोदय पशु संरक्षण केंद्र गोशाला मसौरा में प्रवेश हुआ। गोशाला में स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में गोशाला कमेटी पदाधिकारियों के साथ श्रावकों ने विश्व शांति की कामनार्थ शांतिधारा की। जिसका वाचन प्रतिभा मंडल की बहनों ने किया। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने जैन तीर्थों की रक्षार्थ आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव 23 मार्च से विश्व जैन संगठन के संयोजन में प्रारंभ हुई नेमि गिरनार यात्रा नगर-नगर गांव-गांव होते हुए 2 जुलाई को भगवान नेमिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर गिरनार जी तीर्थ पर पहुंचेगी। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचकर भगवान नेमिनाथ की मोक्ष स्थली पर निर्वाण लाडू समर्पित करेंगे। जिसमें शामिल होने के लिए उन्होंने श्रावकों का आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।
गोशाला समिति ने पदयात्रियों को सम्मानित किया
दयोदय पशु संक्षण केन्द्र गोशाला के संरक्षक ज्ञानचंद इमलिया एवं महामंत्री विनोद कामरा ने विश्व जैन संगठन भारत की ओर से तीर्थ रक्षार्थ पदयात्रा को अनुकरणीय बताया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रुचि जैन दिल्ली, यात्रा समन्वयक अंचल जैन को गोशाला कमेटी ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस मौके पर प्रमुख रूप से जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ.अक्षय टड़या, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत खजुरिया, अशोक जैन देलवारा, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया अनिल सराफ, मनोज नजा, शिक्षक पुष्पेन्द्र जैन, सचिन जैन, प्रवीण जैन, अमित जैन, प्रकाश जैन, वर्द्धमान महिला मंडल की सीमा जैन बानपुर, संगीता नायक, दीप्ति जैन, वर्षा सतभैया, मंजू जैन, भावना जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। तीर्थकर नेमिनाथ पदयात्रा सायंकाल विरधा ग्राम पहुंची। जहां रात्रि विश्राम के बाद 13 मई को पदयात्रा गौना के लिए रवाना होगी।













Add Comment