भारतीय जैन मिलन के अंतर्गत जैन समाज की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था जैन मिलन महिला अंजना ने हरियाली तीज के अवसर पर कई धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। इनका आयोजन लश्कर रोड स्थित कीर्ति स्तंभ परिसर में सोमवार को किया गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की खबर…
भिंड। भारतीय जैन मिलन के अंतर्गत जैन समाज की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था जैन मिलन महिला अंजना ने हरियाली तीज के अवसर पर कई धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। इनका आयोजन लश्कर रोड स्थित कीर्ति स्तंभ परिसर में सोमवार को किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शैलेशसिंह ने कहा कि हरियाली तीज पर बहनें भगवान की पूजा अर्चना कर अपने पति के दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना करती हैं। यह पर्व सुखी दांपत्य जीवन के लिए नारी की आस्था, श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक है। जिसे सभी धर्म वर्ग के लोग भक्ति भाव से मनाते हैं। जैन मिलन महिला अंजना की पदाधिकारियों और सदस्याओं ने हरी साड़ियां पहनकर हरियाली क्वीन प्रतियोगिता एवं मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता की। इसमें हरियाली क्वीन की प्रथम पारुल जैन, द्वितीय हिमांशी जैन, तृतीय सुमन जैन एवं मेहंदी सजाओ में प्रथम मुस्कान जैन, द्वितीय सुनीता जैन, तृतीय तोसी जैन रहीं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजका रेखा जैन, धार्मिक अध्यक्ष स्मृति जैन, क्षेत्रीय पदाधिकारी मीरा जैन, आभा जैन, चेयरमेन मनोज जैन पार्षद, कार्यक्रम की संयोजिका नीलू जैन, गीता कुशवाह, जैन मिलन महिला अंजना की अध्यक्ष सुनीता जैन, मंत्री रेणु जैन, कविता जैन कुसुम जैन, कनतो जैन, सुमन जैन, अलका जैन, स्नेहा जैन, मंजू जैन, गुड्डी जैन, नीलम जैन, रूबी जैन, मुस्कान जैन, शालिनी जैन अनिता जैन, अंजू जैन उपस्थित रहीं।













Add Comment